Saturday, October 17, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

नवलशाही में बंद खदान के पास मिला अज्ञात शव:कुत्ते नोच रहे थे, हत्या की आशंका; पुलिस जांच में जुटी


कोडरमा के नवलशाही थाना क्षेत्र में साप्ताहिक बाजार के पास बंद खदान से शनिवार को एक अज्ञात शव मिला। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। बाजार पहुंचे ग्रामीणों ने देखा, एक आवारा कुत्ता प्लास्टिक का बोरा फाड़कर शव नोच रहा था। उन्होंने तुरंत नवलशाही थाना पुलिस को सूचना दी। थाना प्रभारी सुमन कुमार पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे, शव कब्जे में लेकर जांच शुरू की। मृतक की पहचान नहीं हो पाई। थाने में लापता की शिकायत नहीं, अन्य थानों से संपर्क जारी है। शव की हालत से लग रहा है कि मौत 3-4 दिन पहले हुई। स्थानीय लोगों को हत्या की आशंका है, आरोप है कि सबूत मिटाने के लिए शव खदान के पास फेंका गया। यह खदान चमरू शर्मा और छोटू मोदी चलाते थे। ग्रामीणों ने खदान प्रबंधन पर आरोप लगाए। उनका कहना है कि घेराबंदी न होने से हादसों और अपराध का डर रहता है। पुलिस हत्या और आत्महत्या दोनों पहलुओं से जांच कर रही है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से मौत के कारणों का पता चलेगा।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles