बोकारो | बोकारो जिले में क्षेत्रीय एवं जनजातीय भाषा विषयों में स्नातकोत्तर (पीजी) की पढ़ाई शुरू कराने के प्रस्ताव से विद्यार्थियों र शिक्षाविदों में उत्साह है। लंबे समय से स्थानीय भाषाओं में उच्च शिक्षा की मांग कर रहे छात्र-छात्राओं ने इस पहल का स्वागत किया है। छात्र संघ और शिक्षकों ने इसके लिए विधायक का आभार जताया। छात्र नेता युगदेव महथा की अगुवाई में चंदनकियारी में बैठक कर चर्चा की गई। बताया गया कि विधायक सह बीबीएमकेयू धनबाद के सीनेट सदस्य ने टीआरएल विषयों में पीजी की पढ़ाई शुरू कराने का महत्वपूर्ण प्रस्ताव रखा है। इसे सकारात्मक कदम बताया।

