नौरंगिया गांव में भव्य कलश यात्रा के साथ अष्टयाम शुरू, भक्तिमय हुआ पूरा वातावरण

Date:


भास्कर न्यूज | हरनाटांड़ बगहा-2 प्रखंड के नौरंगिया दरदरी पंचायत स्थित नौरंगिया गांव में बुधवार को धार्मिक आस्था और उत्साह के साथ 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का शुभारंभ भव्य कलश यात्रा के साथ किया गया। आयोजन की शुरुआत होते ही पूरा गांव भक्ति और आध्यात्मिक वातावरण में डूब गया। गाजे-बाजे, मंगल गीतों और जय श्रीराम के जयघोष से माहौल भक्तिमय हो उठा। कलश यात्रा में गांव की 151 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर श्रद्धापूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा यज्ञ स्थल से निकलकर तिरहुत कैनाल केरई तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच विधिपूर्वक जल भरने की रस्म संपन्न कराई गई। इस दौरान यज्ञ के यजमान के रूप में समाजसेवी राम सेवक महतो एवं लक्ष्मण महतो उपस्थित रहे। आचार्य दुर्गेश उपाध्याय ने वैदिक मंत्रों के साथ संकल्प दिलाते हुए कन्याओं से कलश में पवित्र जल भरवाया। जल भरने के बाद कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए पुनः यज्ञ स्थल पर पहुंची, जहां वैदिक विधि-विधान से कलश की स्थापना की गई। इसके बाद हरे राम, हरे कृष्ण के संकीर्तन के साथ 24 घंटे के अखंड अष्टयाम का विधिवत शुभारंभ हुआ। भजन-कीर्तन की मधुर धुनों से पूरा क्षेत्र भक्तिमय हो गया और बड़ी संख्या में श्रद्धालु इसमें शामिल हुए। समाजसेवी नरेश कुमार ने बताया कि ऐसे धार्मिक आयोजन समाज में सुख-समृद्धि, शांति और लोकमंगल की भावना से किए जाते हैं। उन्होंने कहा कि इससे सामाजिक एकता और भाईचारा भी मजबूत होता है। कार्यक्रम को सफल बनाने में व्यवस्थापक शिव कुमार, मनमोहन कुमार, केतु कुमार, रामावतार कुमार, कृष्णा कुमार, शेषनाथ कुमार, पीयूष कुमार और भानु कुमार सहित अन्य ग्रामीणों की सराहनीय भूमिका रही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp