ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर; युवक की मौत, तीन घंटे रोड जाम

Date:


भास्कर न्यूज | पीरपैंती सीमेंट लदा ट्रैक्टर से सामने से बाइक में टक्कर मार दी। इस हादसे में बाइक चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसके पीछे बैठे तीन स्कूली छात्र घायल हो गए। दुर्घटना बाखरपुर के निषाद टोला के पास बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। मरने वाले की पहचान बाखरपुर पश्चिमी पंचायत के बालू टोला निवासी सिंटू मंडल (25), पुत्र प्रकाश मंडल के रूप में हुई है। घायलों में उसके चचेरे भाई रोशन कुमार, पुत्र संतोष मंडल, रवि कुमार, पुत्र संजय मंडल और मिथुन कुमार, पुत्र भीम मंडल शामिल हैं। हादसे के बाद भाग रहे ट्रैक्टर चालक को ग्रामीणों ने पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वह वाहन छोड़कर भाग गया। घायलों को इलाज के लिए पीरपैंती रेफर अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने तीनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। आक्रोशित परिजन और ग्रामीणों ने धनपाल टोला-बाखरपुर ग्रामीण सड़क को तीन घंटे तक जाम कर दिया। सूचना पर बाखरपुर थानाध्यक्ष नागेंद्र राम पुलिस बल के साथ पहुंचे और लोगों को समझाने की कोशिश की। लेकिन ग्रामीणों ने शव उठाने नहीं दिया। वे लोग परिजनों को मुआवजा दिलाने और ट्रैक्टर चालक की गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। तीन घंटे बाद पीरपैंती के विधायक मुरारी पासवान पहुंचे और लोगों को समझाया। इसके ​बाद पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भिजवा दिया। कहलगांव। एकचारी-महगामा पथ पर रसलपुर ठाकुरबाड़ी के पास स्कूल वैन के धक्के से दो बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। घायलों की पहचान एकचारी पश्चिम टोला निवासी सरोजिनी कुमारी और नारायणपुर निवासी रिया कुमारी के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों ने बताया कि सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार वाहन के धक्के से दोनों घायल हो गईं। परिजन दोनों को इलाज के लिए कहलगांव अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर हालत देख डॉक्टर ने दोनों को मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। परिजनों ने पुलिस को बताया कि सिंटू चचेरे भाई रोशन, रवि और मि​थुन को बाइक से उत्क्रमित माध्यमिक विद्यालय धनपाल टोला पहुंचाने जा रहा था। तभी सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने बाइक में टक्कर मार दी। सिंटू सड़क पर गिर गया और ट्रैक्टर उसे रौंदते हुए निकल गया। सिंटू टेंट का सामान किराये पर देता था। वह दो भाई और चार बहनों में चौथे नंबर पर था। मां गीता देवी ने बताया कि उसने नाश्ता भी नहीं किया था। स्कूल से लौटने के बाद नाश्ता करने की बात कही थी। नवगछिया। रसलपुर गांव में बुधवार को तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से एक साल की बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे के बाद बाइक सवार युवक फरार हो गया। घायल बच्ची की पहचान इसी गांव की अनन्या कुमारी, पुत्री जितेंद्र यादव के रूप में हुई है। वह घर के पास खेल रही थी। तभी बाइक ने जोरदार टक्कर मार दी। परिजन उसे इलाज के लिए नवगछिया अनुमंडलीय अस्पताल ले गए। प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत देख डॉक्टरों ने उसे मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया। स्थानीय लोगों ने पुलिस से बाइक सवार की पहचान कर उसे गिरफ्तार करने की मांग की है। चचेरे भाइयों को स्कूल पहुंचाने जा रहा था सिंटू नवगछिया : बाइक के धक्के से 1 साल की बच्ची घायल

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp