![]()
रांची| झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड, रांची के बुलावे पर झारखंड स्टेट इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन के प्रतिनिधिमंडल ने अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक झारखंड ऊर्जा विकास निगम लिमिटेड के के श्रीनिवासन से निगम मुख्यालय में मुलाकात की। प्रतिनिधिमंडल में बैजनाथ सिंह, कन्हैया सिंह, रामायण तिवारी, रंजीत कुमार व अन्य मौजूद रहे। यूनियन के महामंत्री रामायण तिवारी ने लंबित मांगों का एक मांग-पत्र सौंपा, जिसपर त्वरित कार्रवाई की मांग गई। सभी मांगों पर बिंदुवार वार्ता की गई। कई बिंदुओं पर सहमति भी बनी।
इलेक्ट्रिक सप्लाई वर्कर्स यूनियन ने सौंपा मांग-पत्र
Date:




