चैत्र नवरात्र पर आनंद नगर में भगवती जागरण:23 मार्च को होगा आयोजन, भक्ति गीतों से गूंजेगा इलाका

Date:


चैत्र नवरात्र के पावन अवसर पर शहर के आनंद नगर स्थित पानी टंकी के समीप 23 मार्च, सोमवार को मां भगवती जागरण का भव्य आयोजन किया जाएगा। इस संबंध में ओम शांति इंटरप्राइजेज द्वारा आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। आयोजकों ने बताया कि हर वर्ष की तरह इस बार भी जागरण को भव्य और आकर्षक बनाने की तैयारी की गई है। भोजपुरी गायक अजीत आनंद और पूनम शर्मा देंगे प्रस्तुति प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आयोजक अमन ने कहा कि कार्यक्रम की शुरुआत संध्या 5 बजे से होगी, जो देर रात तक जारी रहेगा। जागरण में क्षेत्र के प्रसिद्ध भोजपुरी गायक अजीत आनंद, आलम राज, पूनम शर्मा, पंकज सिंह और प्रीति राय भक्ति गीतों की प्रस्तुति देंगे। इन कलाकारों की मधुर आवाज से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठेगा और श्रद्धालु भक्ति रस में सराबोर होंगे। आयोजन को और भव्य बनाने के लिए म्यूजिक डायरेक्टर असगर अंसारी अपनी टीम के साथ विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। वहीं मंच संचालन की जिम्मेदारी एंकर निशु राय को सौंपी गई है, जो अपने विशेष अंदाज से कार्यक्रम को रोचक और आकर्षक बनाएंगी। प्रेस वार्ता में मौजूद संजय बरनवाल, पिंटू बरनवाल, अजय बरनवाल, मुकेश बरनवाल और अमन बरनवाल ने संयुक्त रूप से बताया कि कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। उन्होंने कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए विशेष व्यवस्था की जा रही है, ताकि किसी को कोई असुविधा न हो। जागरण के समापन पर महाभंडारा का आयोजन आयोजकों ने यह भी बताया कि जागरण के समापन पर महाभंडारा का आयोजन किया जाएगा, जिसमें सभी श्रद्धालुओं के बीच प्रसाद का वितरण किया जाएगा। यह भंडारा सभी के लिए खुला रहेगा और बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। उन्होंने क्षेत्र के सभी श्रद्धालुओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर मां भगवती का आशीर्वाद प्राप्त करें और इस भव्य धार्मिक आयोजन को सफल बनाएं। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp