Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बाइक और ई-रिक्शा में टक्कर, एक की मौत:पत्नी से मिलने जा रहा था, पीछे बैठा साढ़ू हादसे में घायल; बहन के घर जाना था


आरा-सिन्हा मार्ग पर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जगवलिया पुल के पास मंगलवार को ई-रिक्शा और बाइक की सीधी भिड़ंत हो गई। हादसे में बाइक सवार बक्सर निवासी युवक की मौत हो गई। इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, रास्ते में ही जान चली गई। बाइक पर पीछे बैठा उसका साढू गंभीर रूप से जख्मी हो गया। जानकारी के अनुसार मृतक बक्सर जिला के ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के ब्रह्मपुर गांव निवासी राधे किशुन का 40 वर्षीय बेटा अमर कुमार है। वह गुजरात के वापी में प्राइवेट कंपनी में काम करता था। जख्मी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के भकुरा गांव निवासी रामचंद्र राम का 22 वर्षीय बेटा उत्तम कुमार है। इधर, जख्मी उत्तम कुमार के भांजा धनु कुमार ने बताया कि अमर कुमार की पत्नी अपने मायके कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के बभनगावां में थी। दोनों मंगलवार की शाम ट्रेन से गुजरात जाने वाले थे। बाइक से अमर कुमार अपनी पत्नी संध्या देवी को लाने और उसके मामा उत्तम कुमार अपनी बहन पार्वती देवी से मिलने के लिए बभनगावां जा रहे थे। डॉक्टर ने देखते ही मृत घोषित किया जगवलिया पुल के पास सरैया की तरफ से आ रही ई-रिक्शा से सीधी भिड़ंत हो गई। जिससे दोनों गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इसके बाद परिजन ने उन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल पहुंचाया। जहां चिकित्सक ने देख अमर कुमार को मृत घोषित कर दिया। उत्तम कुमार का इलाज कराया जा रहा है। सूचना पर टाउन थाना की पुलिस सदर अस्पताल पहुंची और शव का पोस्टमॉर्टम करवाया। मृतक भाई-बहनों में चौथे स्थान पर था बताया जाता है कि मृतक अपने 5 भाई और 2 बहन में चौथे स्थान पर था। उसके परिवार में पत्नी संध्या देवी और 2 बेटी रिया-छोटी है। घटना के बाद मृतक की पत्नी संध्या देवी और परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

Spread the love

Popular Articles