Thursday, June 11, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पशुपालन के साथ पढ़ाई, मैट्रिक में जिला टॉप-10 में स्थान:मुजफ्फरपुर की बेटी ने बिना किसी कोचिंग के पाई सफलता


मुजफ्फरपुर जिले के बोचहां प्रखंड अंतर्गत देवगन पंचायत के उत्क्रमित उच्च विद्यालय घरभारा की छात्रा कामनी कुमारी ने मैट्रिक परीक्षा में जिला टॉप टेन में स्थान प्राप्त किया है। रविवार को मैट्रिक बोर्ड का परिणाम घोषित होने के बाद उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उनसर पंचायत के पराती गांव निवासी रामलाल शर्मा और सीता देवी की पुत्री कामनी ने 500 में से 474 अंक प्राप्त कर यह उपलब्धि हासिल की है। परिजनों और ग्रामीणों ने बताया कि कामनी बचपन से ही पढ़ाई के साथ-साथ घर के कामों में भी मेहनती थी। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद, वह मवेशी पालन के साथ अपनी पढ़ाई जारी रखती थी। उसने बिना किसी कोचिंग के केवल सरकारी स्कूल से शिक्षा प्राप्त की। पढ़ाई के साथ-साथ वह पशुओं के लिए चारा लाने और घर के अन्य कार्यों की जिम्मेदारी भी बखूबी निभाती थी। शिक्षक मोहम्मद नसरुल्लाह ने कामनी की उपलब्धि पर गर्व व्यक्त करते हुए कहा कि सरकारी स्कूल से पढ़कर छात्रा ने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया है। उनकी सफलता गांव के बच्चों के लिए प्रेरणा स्रोत है और ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ अभियान को भी बल देती है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles