Friday, October 16, 2026
⚡

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

पर्व को ले बिजली सहित विभिन्न विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों की छुट्टी रद्द

दुर्गा पूजा के दौरान निर्बाध बिजली आपूर्ति के लिए बिजली विभाग चास अंचल में कड़े इंतजाम किए गए हैं। महापर्व को देखते हुए चास, तेनुघाट और लोयाबाद तीनों प्रमंडलों के अधिकारियों और कर्मचारियों की सभी प्रकार की छुट्टियां रद्द कर दी गई हैं। धनबाद मंडल के महाप्रबंधक अशोक सिन्हा ने बताया कि त्योहार में उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी किसी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर पुख्ता तैनाती की गई है। तीनों प्रमंडलों की निगरानी में कार्यपालक अभियंता चास, तेनुघाट व लोयाबाद को तैनात रहने का निर्देश दिया गया है। प्रत्येक प्रमंडल में तीन-तीन सहायक अभियंता व कनीय अभियंता की प्रतिनियुक्ति की गई है। चास अंचल में करीब 140 कर्मियों को लगाया गया है। साथ ही अन्य विभागों में भी छुट्‌टी रद्द कर दी गई है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles