चतरा में मजदूर की संदिग्ध अवस्था में मौत:रात में नहीं पहुंचा था घर, परिजनों ने ईंट भट्ठे के मालिक पर लगाया हत्या का आरोप

Date:


चतरा जिले में एक ईंट भट्ठे पर काम करने गए मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने ईंट भट्ठा मालिक पर मजदूर की हत्या का आरोप लगाया है। यह घटना वशिष्ठ नगर जोरी थाना क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान करमा पंचायत के मदनपुर गांव निवासी 30 वर्षीय विनोद गंजू के रूप में हुई है। विनोद बीते गुरुवार को करैली बार पंचायत के निमियाटांड़ स्थित विनोद भारती और सोनू भारती के ईंट भट्ठे पर काम करने गया था। शराब और मुर्गा की पार्टी थी
गुरुवार रात भट्ठा जलाने की खुशी में मालिकों द्वारा शराब और मुर्गा की पार्टी दी गई थी। सभी मजदूरों ने साथ मिलकर जश्न मनाया। हालांकि, विनोद उस रात अपने घर वापस नहीं लौटा। शुक्रवार की सुबह उसका शव भट्ठे के पास एक गड्ढे से बरामद हुआ, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। मृतक की पत्नी और अन्य परिजनों ने सीधे तौर पर आरोप लगाया है कि उनके पति की हत्या की गई है और इसमें भट्ठा मालिक का हाथ है। परिजनों ने न्याय की गुहार लगाते हुए जोड़ी थाने में लिखित आवेदन देकर हत्या का मामला दर्ज कराया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए जोड़ी थाना प्रभारी अमित कुमार सिंह दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। शुरुआती पूछताछ में साथ काम करने वाले मजदूरों ने बताया कि रात में खाना-पीना खाकर विनोद सोया था, लेकिन रात में अचानक उसकी मृत्यु हो गई। मौत के सटीक कारणों का पता अभी नहीं चल पाया है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। -अमित कुमार सिंह, थाना प्रभारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp