Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

बंगाल में एक कार से मिला पैसों का बंडल, न्यूटाउन पुलिस ने किया कार चालक को गिरफ्तार

बंगाल में एक कार से मिला पैसों का बंडल, न्यूटाउन पुलिस ने किया कार चालक को गिरफ्तार

Bengal News: कोलकाता: बंगाल में विधानसभा चुनाव से पहले काले धन की आवाजाही बढ़ गयी है. शुक्रवार तड़के 7 बजे न्यूटाउन में एक कार से 25 लाख रुपये बरामद किए गए है.. कार मालिक पैसों के स्रोत का कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका. पुलिस ने पैसों से भरा बैग जब्त कर लिया है. कार मालिक ठाकुर सुरजीत आवेशांग को गिरफ्तार कर लिया गया है. उससे पूछताछ की जा रही है. बंगाल में मतदान का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. 15 मार्च से पूरे बंगाल में आदर्श आचार संहिता लागू हैं. मतदान के दौरान काले धन के लेन-देन के आरोप लगते रहे हैं.

संदेह के आधार पर रोकी गयी कार

पुलिस ने बताया कि बंगाल में मतदान कार्यक्रम की घोषणा के बाद फ्लाइंग स्क्वाड टीम (एफएसटी) नियमित निगरानी कर रही थी. सुबह न्यूटाउन के सिटी सेंटर 2 इलाके में एफएसटी ने एक वाहन की संदिग्ध गतिविधि देखी. गाड़ी को रोका गया. इसके बाद गाड़ी की तलाशी ली गई. गाड़ी की डिग्गी खोलने पर एक थैला मिला. थैला खोलते ही अधिकारी हैरान रह गए. थैले के अंदर करीने से रखे पैसों के बंडल थे. कुल मिलाकर थैले में 25 लाख रुपये थे. पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि गिरफ्तार व्यक्ति 25 लाख रुपये कहां ले जा रहा था और क्यों.

पश्चिम बंगाल की अन्य महत्वपूर्ण खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

पुलिस ने बढ़ा दी निगरानी

गाड़ी ठाकुर सुरजीत आवेशांग चला रहे थे. गाड़ी में और कोई नहीं था. पुलिस अधिकारी यह जानना चाहते हैं कि पैसा कहां से आया. सुरजीत इस बारे में सही जानकारी नहीं दे सका. वह यह नहीं बता सका कि उसे कहां ले जाया जा रहा है. इसके बाद पुलिस ने 25 लाख रुपया जब्त कर लिए. सुरजीत को गिरफ्तार कर लिया गया. चुनाव घोषणा के बाद पुलिस ने निगरानी बढ़ा दी है. मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने भी कहा कि बंगाल में स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं.

Also Read: इंदिरा मुखर्जी समेत 15 आईपीएस जायेंगे बंगाल से बाहर, चुनाव आयोग ने देर रात जारी किया आदेश

The post बंगाल में एक कार से मिला पैसों का बंडल, न्यूटाउन पुलिस ने किया कार चालक को गिरफ्तार appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles