पटना3 मिनट पहले
- कॉपी लिंक

ऑटो गैंग के 3 शातिर पकड़े गए हैं।
पटना के कृष्णापुरी इलाके के बोरिंग कैनाल रोड स्थित पंचमुखी हनुमान मंदिर के पास से ऑटो गैंग के 3 शातिर पकड़े गए हैं।
इनकी पहचान नौबतपुर के मिथिलेश साव, मनेर के गोविंद कुमार और मैनपुरा के सन्नी कुमार के तौर पर हुई है।
दरअसल शुक्रवार की सुबह थाने के पदाधिकारी गश्ती कर रहे थे। इसी बीच राजापुर पुल के पास एक संदिग्ध सीएनजी ऑटो सड़क किनारे यूनियन बैंक के पास खड़ा था। कुछ शातिर यूनियन बैंक के आउटडोर एसी को काटने के प्रयास में थे।
पुलिस की गश्ती गाड़ी अपनी ओर आते देख ऑटो लेकर बोरिंग कैनल रोड होते हुए भागने लगे। इसके बाद थाने की पुलिस सकते में आ गई। चारों तरफ से उसे ऑटो को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू की गई। हनुमान मंदिर के पास ऑटो पकड़ा गया।

आरोपियों के पास से कई सामान बरामद
इनके पास से Pheniramine ip injection 8, Leegesic 2ml 10 , CNG ऑटो BR01PR3847, एक ऑटो मेटिक चाकू, पिलास, पेचकस और सलाई रिंच बरामद किये गए हैं।
फिलहाल पुलिस पूछताछ के आधार पर उनके नेटवर्क को खंगाल में जुटी है। पुलिस की पूछताछ में बताया है कि दिन में ऑटो चलते थे, और इसी दौरान बैंक में लगे आउटडोर एसी की रेकी करते रहते थे।
मौका मिलते ही रात या अहले सुबह आउटडोर AC काटकर फरार हो जाते थे। इसलिए जाकर किसी कबाड़ की दुकान में बेचकर उस के एवज में मिले रुपए से नशा वगैरह का सामान खरीदते थे।
एलर्जी में कारगर है इंजेक्शन
Pheniramine ip injection एक्सपर्ट की माने तो एक एंटीहिस्टामाइन है। जिसका अमूमन इस्तेमाल एलर्जी से संबन्धित बीमारियों में किया जाता है। त्वचा की सूजन, मोशन सिकनेस के इलाज में कारगर होता है। हालांकि इसका इस्तेमाल अब नशे के लिए भी युवा कर रहे हैं।





