![]()
समस्तीपुर में जमीन विवाद को लेकर एक बुजुर्ग व्यक्ति की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। यह घटना जोरपुरा वार्ड-6 में हुई, जहां 10 इंच बांस की जमीन के विवाद में 68 साल के सुरेंद्र सहनी को मौत के घाट उतार दिया गया। घटना पटोरी थाना क्षेत्र की है। मृतक की पहचान स्वर्गीय कारी सहनी के बेटे सुरेंद्र सहनी के रूप में हुई है। उनकी बहू ललिता देवी ने बताया कि सुरेंद्र सहनी के तीन बेटे और तीन बेटियां हैं, जिनकी शादी हो चुकी है। परिवार के सभी सदस्य उसी जमीन पर बने घरों में रहते हैं। बहू बोली- कई बार हुई पंचायती ललिता देवी के अनुसार, उनके पड़ोसी लालो सहनी ने तीन महीने पहले 10 इंच जमीन के इसी विवाद को लेकर परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट की थी। इस मामले में पटोरी थाने में एक केस भी दर्ज किया गया था और गांव में कई बार पंचायतें भी हुई थीं। मंगलवार को सुरेंद्र सहनी चौर में घास लेने गए थे। इसी दौरान लालो सहनी अपने परिवार के अन्य सदस्यों के साथ वहां पहुंचा और लाठी-डंडों व ईंटों से सुरेंद्र सहनी पर हमला कर दिया। शोर सुनकर जब परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक हमलावर फरार हो चुके थे और सुरेंद्र सहनी की मौत हो चुकी थी। पुलिस बोली- आवेदन मिलने पर होगी कार्रवाई घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। पटोरी थाना अध्यक्ष शैलेश कुमार ने बताया कि बुजुर्ग व्यक्ति के शव का पंचनामा तैयार कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल समस्तीपुर भेज दिया गया है। उन्होंने यह भी बताया कि मृतक के परिजनों से लिखित आवेदन मिलने के बाद आगे की आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
समस्तीपुर में बुजुर्ग की पीट-पीटकर हत्या:बहू बोली- 10 इंच जमीन का है झगड़ा, घास लेने गए थे ससूर, पड़ोसी ने मार डाला
Date:




