लातेहार में गैस आपूर्ति अनियमित, लगी लंबी कतार:उपभोक्ताओं को सिलेंडर के लिए घंटों इंतजार करना पड़ा

Date:


लातेहार में घरेलू गैस सिलेंडर की आपूर्ति अनियमित होने से उपभोक्ताओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। शनिवार को स्टेशन रोड स्थित भारत गैस के गोदाम पर सिलेंडर लेने के लिए उपभोक्ताओं की लंबी कतार लग गई। सुबह से ही लोग अपने गैस सिलेंडर लेकर गोदाम पहुंचने लगे थे, जिससे वहां भारी भीड़ जमा हो गई। कई उपभोक्ताओं को अपनी बारी के लिए करीब दो घंटे तक लाइन में खड़ा रहकर इंतजार करना पड़ा। गैस उपभोक्ताओं का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से गैस की आपूर्ति व्यवस्था बिगड़ गई है। जैसे ही गोदाम में गैस की खेप पहुंचने की सूचना मिली, आसपास के लोग तुरंत वहां पहुंच गए, जिससे देखते ही देखते लंबी कतार लग गई और गैस लेने की होड़ मच गई। उपभोक्ता विवेक सिन्हा ने बताया कि पहले ऐसी स्थिति नहीं थी, लेकिन हाल के दिनों में गैस की उपलब्धता कम हो गई है। उन्होंने कहा कि कई बार नंबर लगाने के बावजूद समय पर गैस नहीं मिल पाती है, जिससे लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वहीं, गैस एजेंसी संचालक अनूप खाखा ने गैस की किल्लत से इनकार किया है। उन्होंने कहा कि जैसे-जैसे आपूर्ति आती है, सभी उपभोक्ताओं को गैस उपलब्ध कराई जा रही है। एजेंसी का कहना है कि अचानक बढ़ी मांग के कारण कुछ समय के लिए भीड़ की स्थिति बन जाती है, लेकिन स्थिति सामान्य है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Palamu Electrician Death | 33kV Line Repair Accident

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव...

Trump threatens to send ICE into airports unless funding deal reached

The president said ICE would "do security" as airport...

Liverpool’s Downward Spiral Continues In Premier League With 2-1 Loss To Brighton

Action image from the match© X/LFC Liverpool's troubles in the...
Join Us WhatsApp