बिहार के पियूष राज ने जीता गोल्ड मेडल:400 मीटर दौड़ 47.1 सेकंड में की पूरी, केरल में ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप

Date:


बिहार के युवा एथलीट पियूष राज ने केरल के त्रिवेंद्रम में आयोजित ऑल इंडिया ओपन एथलेटिक्स चैंपियनशिप में 400 मीटर दौड़ में स्वर्ण पदक जीतकर बिहार का नाम पूरे देश में रोशन किया है। पियूष राज ने यह दूरी मात्र 47.1 सेकंड में पूरी कर उपलब्धि हासिल की। यह उपलब्धि इसलिए भी महत्वपूर्ण है क्योंकि धावक शिवनाथ सिंह के बाद पियूष राज बिहार के पहले एथलीट हैं, जिन्होंने अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए अपनी जगह पक्की की है। यह बिहार की खेल प्रतिभा के लिए एक नई उड़ान का प्रतीक है। पीयूष कभी बिना जूतों के मैच खेलने मैदान में उतरते थे। एशिया कप और विश्व एथलेटिक्स के लिए चयन पियूष राज को 400 मीटर दौड़ के लिए एशिया कप और विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप दोनों प्रतिष्ठित अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं के लिए भारतीय टीम में चुना गया है। यह चयन बिहार के खेल इतिहास में एक मील का पत्थर है। पिछले तीन वर्षों से पियूष राज हैदराबाद में बिहार सरकार के मार्गदर्शन और सहयोग से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे थे। उनकी कड़ी मेहनत, समर्पण और अनुशासन आज इस स्वर्णिम सफलता के रूप में सामने आया है।
खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह का वक्तव्य खेल मंत्री सुश्री श्रेयसी सिंह ने पियूष राज को बधाई देते हुए कहा, ‘पियूष राज की यह उपलब्धि केवल उनकी व्यक्तिगत जीत नहीं, बल्कि पूरे बिहार की जीत है। स्वर्गीय शिवनाथ सिंह के बाद बिहार से किसी एथलीट का अंडर-20 विश्व एथलेटिक्स चैंपियनशिप के लिए चयन होना हमारे लिए अत्यंत गर्व और हर्ष का विषय है। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में बिहार सरकार राज्य के खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय प्रशिक्षण और सुविधाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है और पियूष राज इसी नीति का जीता-जागता प्रमाण हैं। हम आगे भी उनके साथ हैं।”

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

IAEA looking into Iran’s report that Natanz nuclear site hit in strikes

Human rights organizations say they fear Iran will carry...

Kanshi Ram returns

Standing outside Gate No. 2 of the Indira Gandhi...

185 स्कूलों के एचएम डकार गये 8.64 लाख रुपये

मनीष गिरि, सीवान. पीएम पोषण योजना के तहत बच्चों...

IPL 2026: 5 Mumbai Indians players who could be match-winners

Mumbai Indians have always been a team of match-winners....
Join Us WhatsApp