Palamu Electrician Death | 33kV Line Repair Accident

Date:

पलामू जिले के नावाबाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तुकबेरा गांव निवासी एक बिजली मिस्त्री की शुक्रवार रात दर्दनाक हादसे में मौत हो गई। मृतक की पहचान 40 वर्षीय नागेंद्र पासवान के रूप में हुई है। बताया गया कि शुक्रवार शाम आई तेज आंधी और बारिश के कारण 33 हजार

.

करंट लगने की आशंका, खंभे से गिरकर हुआ गंभीर घायल

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मरम्मत कार्य शुरू करने से पहले ग्रिड से शटडाउन लिया गया था। इसके बावजूद काम के दौरान अचानक बिजली के तार में करंट प्रवाहित होने की आशंका जताई जा रही है। बताया जा रहा है कि आकाशीय बिजली गिरने के कारण तार में अचानक करंट दौड़ गया, जिसकी चपेट में आकर नागेंद्र पासवान को जोरदार झटका लगा। झटका लगते ही वे बिजली के खंभे से नीचे गिर पड़े और गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।

अस्पताल ले जाने पर डॉक्टरों ने किया मृत घोषित

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग और परिजन मौके पर पहुंचे। गंभीर रूप से घायल नागेंद्र पासवान को तत्काल इलाज के लिए मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, वहां पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। गांव में भी शोक की लहर दौड़ गई है। अचानक हुई इस घटना से हर कोई स्तब्ध है।

विभाग ने मुआवजे का दिया आश्वासन

शनिवार को बिजली विभाग के अधिकारी अस्पताल पहुंचे और आवश्यक प्रक्रिया पूरी कराई गई। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। विभाग के ग्रामीण एसडीओ विकास कुमार ने बताया कि आंधी-पानी के कारण लाइन में आई खराबी को ठीक करने के दौरान यह हादसा हुआ। उन्होंने कहा कि विभागीय नियमों के अनुसार मृतक के परिजनों को मुआवजा दिया जाएगा। घटना के बाद विभागीय सुरक्षा व्यवस्था और कार्य प्रणाली पर भी सवाल उठने लगे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp