गिरिडीह में तेज रफ्तार बस ने ली महिला की जान:बेटे के साथ जा रही थी ईद की खरीदारी करने, बेटा गंभीर रूप से घायल

Date:


गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत बरवाडीह में सड़क हादसे में 40 वर्षीय महिला की मौत हो गई, जबकि उसका बेटा घायल हो गया। मृतका की पहचान पहाड़ीडीह निवासी शेरुन निशा के रूप में हुई है। बताया गया कि हादसा उस समय हुआ जब मां-बेटा ईद की खरीदारी के लिए बाइक से गिरिडीह बाजार जा रहे थे। इसी दौरान विपरीत दिशा से तेज रफ्तार में आ रही एसएसटी बस ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। मां मृत घोषित, बेटे का इलाज जारी हादसे के बाद स्थानीय लोगों की मदद से घायल मां-बेटे को तुरंत सदर अस्पताल पहुंचाया गया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद शेरुन निशा को मृत घोषित कर दिया। वहीं, 18 वर्षीय साहिल अंसारी का इलाज जारी है और उसकी स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है। इस घटना के बाद परिजनों में मातम छा गया। ईद से ठीक पहले इस तरह की घटना ने परिवार को गहरे सदमे में डाल दिया है। अस्पताल परिसर में भी परिजनों और परिचितों की भीड़ जुट गई। सड़क जाम कर बस में की तोड़फोड़ घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में आक्रोश फैल गया। गुस्साए लोगों ने गिरिडीह-टुंडी मुख्य सड़क को लगभग दो घंटे तक जाम कर दिया और मुआवजे की मांग पर अड़ गए। इस दौरान भीड़ ने एसएसटी बस में तोड़फोड़ करते हुए उसके शीशे तोड़ दिए, जिससे स्थिति तनावपूर्ण हो गई। सड़क जाम के कारण दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई, जिससे आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। मंत्री पहुंचे मौके पर, मुआवजे का दिया आश्वासन सूचना मिलते ही सदर एसडीपीओ जीतवाहन उरांव, डीएसपी कोसर अली समेत कई थाना प्रभारी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और लोगों को शांत कराने का प्रयास किया। बाद में झारखंड सरकार के मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने परिजनों और स्थानीय लोगों से बातचीत कर हर संभव सरकारी सहायता और उचित मुआवजा दिलाने का आश्वासन दिया। काफी समझाने के बाद लोगों का गुस्सा शांत हुआ और जाम हटाया गया। इसके बाद मंत्री ने नगर थाना पहुंचकर पीड़ित परिवार से मुलाकात की और बस मालिक से भी जल्द सहायता दिलाने की दिशा में पहल करने की बात कही।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

US: Took out Iran base threatening shipments on Hormuz oil route

The US military declared on Saturday it...

सामान्य स्नातक नियुक्ति… 40 का हुआ चयन, कई का परिणाम अभी भी होल्ड

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) द्वारा सामान्य स्नातक योग्यताधारी...

Rs 90,000 A Month From Pani Puri Stall? Viral Video Sparks Debate Over Street Vendor’s Earnings

A post shared by Cassy Pereira (@cassiusclydepereira)On average, the...

सिविल जज परीक्षा का नया रिजल्ट जल्द, उत्तर पुस्तिका की दोबारा होगी समीक्षा होगी

जेपीएससी की सिविल जज (जूनियर डिवीजन) परीक्षा का नया...
Join Us WhatsApp