Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

जमुई के लक्ष्मीपुर चौक पर सांडों की भिड़ंत से हड़कंप:20 मिनट तक थमी रफ्तार, लोग रहे परेशान


जमुई के लक्ष्मीपुर प्रखंड मुख्यालय स्थित लक्ष्मीपुर चौक पर दो सांडों के अचानक आपस में भिड़ जाने से अफरा-तफरी मच गई। इस घटना के कारण व्यस्त चौक पर करीब 20 मिनट तक आवागमन पूरी तरह बाधित रहा, जिससे लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग जान बचाकर भागते दिखे प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दोनों सांड अचानक आमने-सामने आ गए और देखते ही देखते उनके बीच जोरदार भिड़ंत शुरू हो गई। इस दौरान वहां मौजूद लोग जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के सामने रखा सामान तुरंत समेटना शुरू कर दिया, ताकि किसी भी तरह के नुकसान से बचा जा सके। स्थानीय दुकानदारों ने बताया कि लगभग 20 मिनट तक दोनों सांडों के बीच संघर्ष चलता रहा, जिससे पूरे चौक पर दहशत का माहौल बना रहा। इस दौरान कई वाहन चालक भी बीच रास्ते में फंस गए और आगे बढ़ने की हिम्मत नहीं जुटा सके। प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग आखिरकार, स्थानीय लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए दोनों सांडों को अलग करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद उन्हें अलग किया जा सका और स्थिति को नियंत्रित किया गया, जिसके बाद यातायात सामान्य हो सका। गनीमत रही कि इस घटना में कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन अचानक हुई इस भिड़ंत ने लोगों को डरा दिया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से आवारा पशुओं पर नियंत्रण की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं से बचा जा सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles