नालंदा के घर से 30 लाख के जेवर की चौरी:पत्नी का इलाज कराने गए थे देवघर, पीछे से चोरों ने वारदात को दिया अंजाम

Date:


नालंदा के दीपनगर थाना क्षेत्र के बेरौटी टोला इंदरपुर गांव में चोरों ने एक सूने घर को निशाना बनाकर लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया। पीड़ित अंजनी कुमार विद्यार्थी जब सपरिवार देवघर से वापस लौटे, तो घर का नजारा देखकर उनके पैरों तले जमीन खिसक गई। चोरों ने घर का ताला तोड़कर करीब 200 ग्राम सोना (बाजार मूल्य लगभग 30 लाख रुपये), 16,000 रुपये नकद और जमीन व गाड़ी के कीमती कागजात चोरी कर लिए हैं। इलाज कराने गए थे देवघर, पीछे से चोरी पीड़ित अंजनी कुमार विद्यार्थी ने बताया कि वे बीते 16 मार्च को अपनी पत्नी के इलाज के लिए घर में ताला बंद कर देवघर (झारखंड) गए हुए थे। उन्होंने जाने से पूर्व घर की सुरक्षा सुनिश्चित की थी और पड़ोसियों को भी इसकी जानकारी थी। आज जब वे वापस लौटे, तो देखा कि मुख्य द्वार का ताला टूटा हुआ है। कमरों और गोदरेज के ताले टूटे, सामान बिखरा मिला घर के अंदर प्रवेश करने पर स्थिति और भी भयावह थी। चोरों ने न केवल मुख्य द्वार, बल्कि अंदर के हर कमरे, बक्से और गोदरेज के ताले भी तोड़ डाले थे। पीड़ित के अनुसार, चोरों ने अलमारी में रखे सोने के जेवरात और नकदी के साथ-साथ घर, खेत और गाड़ी के महत्वपूर्ण दस्तावेज भी गायब कर दिए हैं। पूरा सामान अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। पड़ोसियों पर मिलीभगत का आरोप अंजनी कुमार ने स्थानीय थाने में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए पड़ोस के ही कुछ लोगों पर शक जाहिर किया है। उनका कहना है कि जब उन्होंने आसपास के लोगों से पूछताछ की, तो किसी ने संतोषजनक जवाब नहीं दिया। उन्हें पूर्ण विश्वास है कि किसी करीबी या पड़ोसी की मुखबिरी या सहयोग से ही इस बड़ी लूट को अंजाम दिया गया है। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि लिखित आवेदन मिल गया है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है। जल्द ही मामले का खुलासा कर लिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Drone footage shows aftermath of Iranian missile attack in Tel Aviv | US-Israel war on Iran

NewsFeedDrone footage shows extensive damage to a multi-storey residential...

IPL 2026: Matthew Hayden picks Gujarat Titans star worthy of his iconic mongoose bat

As the excitement builds ahead of IPL 2026,...

Kal Somani-led consortium buys Rajasthan Royals for $1.63 billion | Cricket News

A consortium led by US-based entrepreneur Kal...
Join Us WhatsApp