Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हिंदू नव वर्ष पर RSS का पथ संचलन:स्वयंसेवकों ने दिया अनुशासन-संस्कृति का संदेश, शहर में हुआ भव्य स्वागत


हिंदू नव वर्ष विक्रम संवत 2083 के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने भभुआ नगर में पथ संचलन निकाला। चैत्र शुक्ल पक्ष की चतुर्थी तिथि पर आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया, जो भभुआ टाउन हाई स्कूल के परिसर से शुरू हुआ। आरएसएस के नगर प्रमुख श्यामलाल प्रसाद ने बताया कि इस आयोजन का उद्देश्य समाज में एकता, संस्कार और भारतीय संस्कृति के प्रति जागरूकता फैलाना है। पथ संचलन टाउन हाई स्कूल से शुरू होकर जयप्रकाश चौक, देवी मंदिर मार्ग और छावनी मोहल्ला से गुजरा। स्वयंसेवक अनुशासित कदमताल करते हुए एकता चौक पहुंचे। स्वयंसेवकों का गुलाब के फूलों से स्वागत पूरे मार्ग में स्वयंसेवकों ने राष्ट्रभक्ति के नारे लगाए और वाद्य यंत्रों की थाप गूंजती रही। एकता चौक पर विश्व हिंदू परिषद के महामंत्री अमित ट्विंकल के नेतृत्व में स्वयंसेवकों का गुलाब के फूलों की वर्षा कर स्वागत किया गया। इस दौरान माहौल केसरिया रंग में रंगा दिखा। इस पथ संचलन के माध्यम से आरएसएस ने अनुशासन और सामूहिक शक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान सैकड़ों स्थानीय नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम का समापन पूर्ण अनुशासन के साथ हुआ, जिसने शहरवासियों को अपनी संस्कृति से जुड़ने का संदेश दिया।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles