Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

धनबाद में आईएसएम गेट के पास सड़क हादसा:सीआईडी एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत, पति के साथ दुमका लौटते समय हादसा


धनबाद में सोमवार को आईएसएम गेट के समीप हुए सड़क हादसे में दुमका सीआईडी में पदस्थापित एएसआई शैलू प्रभा जयंती तिर्की की मौत हो गई। वह अपने पति सुरेश उरांव के साथ बाइक से रांची से दुमका जा रही थीं, जहां उन्हें ड्यूटी ज्वाइन करनी थी। जानकारी के अनुसार, वह सरहुल पर्व मनाने के लिए रांची के मोरहाबादी सरायटांड़ स्थित अपने घर आई हुई थीं और पर्व समाप्त होने के बाद वापस लौट रही थीं। ऑटो से बचने के प्रयास में बिगड़ा संतुलन बताया जाता है कि आईएसएम गेट के पास सड़क पर एक ऑटो और उनकी बाइक के बीच अचानक स्थिति बन गई, जिससे बाइक अनियंत्रित हो गई। संतुलन बिगड़ने के कारण शैलू प्रभा जयंती तिर्की बाइक से गिर पड़ीं और उन्हें गंभीर चोटें आईं। हादसे के बाद आसपास मौजूद लोगों ने तत्परता दिखाते हुए उन्हें तत्काल धनबाद के शहीद निर्मल महतो मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में इलाज के दौरान मौत, पति घायल अस्पताल में चिकित्सकों ने उनका इलाज शुरू किया, लेकिन गंभीर चोटों के कारण इलाज के दौरान ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में उनके पति सुरेश उरांव भी घायल हो गए हैं, जिनका इलाज जारी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles