कांग्रेस को झटका, संतोष पाठक भाजपा में शामिल, शमिक भट्टाचार्य बोले- TMC वायरस से मिलेगी मुक्ति

Date:

कांग्रेस को झटका, संतोष पाठक भाजपा में शामिल, शमिक भट्टाचार्य बोले- TMC वायरस से मिलेगी मुक्ति

Santosh Pathak Joins BJP: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 की गहमागहमी के बीच कोलकाता की राजनीति के दिग्गज चेहरे और कांग्रेस के कद्दावर नेता संतोष पाठक ने सोमवार को भारतीय जनता पार्टी (BJP) का दामन थाम लिया. साल्टलेक स्थित पार्टी के राज्य कार्यालय में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम के दौरान उन्होंने भाजपा की सदस्यता ली. 4 दशकों तक कांग्रेस के प्रति निष्ठावान रहे संतोष पाठक का भाजपा में जाना कोलकाता के राजनीतिक समीकरणों को बदलने वाला माना जा रहा है.

कोलकाता के अपराजेय पार्षद हैं संतोष पाठक

संतोष पाठक कोलकाता नगर निगम (KMC) के वार्ड नंबर 45 से लगातार 4 बार के पार्षद हैं. इलाके में उनकी मजबूत पकड़ और सांगठनिक कौशल को देखते हुए भाजपा उन्हें कोलकाता की किसी महत्वपूर्ण विधानसभा सीट से चुनावी मैदान में उतार सकती है.

दिग्गजों की मौजूदगी में हुआ शक्ति प्रदर्शन

संतोष पाठक के शामिल होने के दौरान भाजपा ने अपनी ताकत का अहसास कराया. इस कार्यक्रम में भाजपा के कई दिग्गज नेता मौजूद रहे. इसमें बंगाल प्रदेश भाजपा अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य, त्रिपुरा के पूर्व मुख्यमंत्री एवं सांसद बिप्लव देव, भाजपा के केंद्रीय आईटी सेल प्रमुख अमित मालवीय, भाजपा प्रदेश महासचिव लॉकेट चटर्जी शामिल हैं.

बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें

TMC वायरस से मुक्ति चाहता है बंगाल – शमिक भट्टाचार्य

संतोष पाठक का भाजपा में स्वागत करते हुए प्रदेश अध्यक्ष शमिक भट्टाचार्य ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस पर तीखा हमला बोला. उन्होंने कहा कि 4 दशक तक सिद्धांतों की राजनीति करने वाले नेता का आज हमारे साथ आना राज्य में बड़े बदलाव का संकेत है. पश्चिम बंगाल में जो अराजकता है, उससे पूरी दुनिया के बंगाली मुक्ति चाहते हैं. लोग TMC नाम के इस ‘वायरस’ से छुटकारा पाना चाहते हैं और भाजपा ही बंगाल का एकमात्र विकल्प है.

कांग्रेस के लिए बड़ी क्षति

संतोष पाठक का जाना कांग्रेस के लिए कोलकाता में एक बड़े शून्य जैसा है. चुनाव से ठीक पहले एक ऐसे जमीनी नेता का साथ छोड़ना कांग्रेस के चुनावी अभियान को कमजोर कर सकता है, जबकि भाजपा इसे ‘परिवर्तन’ की लहर के रूप में देख रही है.

इसे भी पढ़ें

बंगाल चुनाव 2026: भितरघात और SIR का घातक कॉकटेल, 120 सीटों पर बिगड़ सकता है दिग्गजों का खेल!

बंगाल चुनाव 2026: बीजेपी को झटका, मतिउर रहमान तृणमूल कांग्रेस में शामिल

बंगाल चुनाव 2026 से पहले भाजपा विधायक ने पार्टी छोड़ी, थामा तृणमूल कांग्रेस का झंडा

बंगाल 2026 चुनाव से पहले Video वायरल, EVM बटन पर ‘इत्र’ का तानाशाही मॉडल?

The post कांग्रेस को झटका, संतोष पाठक भाजपा में शामिल, शमिक भट्टाचार्य बोले- TMC वायरस से मिलेगी मुक्ति appeared first on Prabhat Khabar.

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp