Wednesday, May 13, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

Giridih Tanker Accident | Break Fail, Driver Injured

गिरिडीह जिले के बगोदर थाना क्षेत्र अंतर्गत बेको मोड़ एनएच पर सोमवार को एक तेज रफ्तार टैंकर ने कहर बरपा दिया। ब्रेक फेल होने के कारण अनियंत्रित हुए टैंकर ने करीब एक किलोमीटर तक सड़क पर तबाही मचाई।

.

कई वाहनों को अपनी चपेट में ले लिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आसपास के लोग सहम गए। सड़क पर कुछ देर के लिए यातायात पूरी तरह प्रभावित हो गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया।

जानकारी के अनुसार टैंकर बगोदर से डुमरी की ओर जा रहा था। इसी दौरान अचानक उसका ब्रेक फेल हो गया। चालक ने वाहन को नियंत्रित करने की काफी कोशिश की, लेकिन टैंकर तेज रफ्तार में बेकाबू होकर दौड़ता रहा।

इस दौरान रास्ते में खड़ी दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, टैंकर पूरी तरह असंतुलित हो चुका था। चालक चाहकर भी उसे रोक नहीं पा रहा था।

स्थानीय लोगों ने केबिन में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा।

स्थानीय लोगों ने केबिन में फंसे चालक को निकाल कर अस्पताल भेजा।

ट्रक से टकरा कर टैंकर रूका, केबिन में फंसा चालक

अनियंत्रित टैंकर अंततः बेको पेट्रोल पंप के पास खड़े एक ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि टैंकर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद चालक केबिन में ही फंस गया।

वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके अलावा दो अन्य लोगों के घायल होने की भी सूचना है। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। काफी मशक्कत के बाद चालक को बाहर निकाला।

रास्ते में खड़ी दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं।

रास्ते में खड़ी दो बाइक और एक कार को टक्कर मार दी, जिससे उन पर सवार लोगों को हल्की चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने बचाई जान, पुलिस जांच में जुटी

स्थानीय लोगों ने घायल चालक को तत्काल नजदीकी निजी नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां उसका इलाज चल रहा है। अन्य घायलों का भी प्राथमिक उपचार कराया गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची।

दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात बहाल कराया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि हादसा ब्रेक फेल होने के कारण हुआ है, हालांकि तकनीकी कारणों की जांच की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles