बक्सर इंटर साइंस में अभिषेक जिला टॉपर:आर्ट्स-कॉमर्स में लड़कियों ने मारी बाजी, सभी के 92% से ज्यादा मार्क्स, IAS-डॉक्टर-CA बनने का सपना

Date:


सोमवार को बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने इंटरमीडिएट (आर्ट्स, साइंस और कॉमर्स) के परिणाम घोषित किए। बक्सर जिले के छात्रों ने इस बार शानदार प्रदर्शन किया है। जिले में आर्ट्स में संगम कुमारी, साइंस में अभिषेक कुमार और कॉमर्स में स्नेहा केशरी ने अपने-अपने संकाय में टॉप किया है। तीनों टॉपर्स की सफलता से उनके परिवारों के साथ-साथ पूरे जिले में खुशी का माहौल है। आर्ट्स में संगम कुमारी ने किया टॉप
आर्ट्स संकाय में संगम कुमारी ने 466 अंक (93.20 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। संगम एक किसान परिवार से आती हैं। उनके पिता उमाकांत सिंह खेती करते हैं, जबकि माता संगीता देवी गृहिणी हैं। संगम का सपना आईएएस बनकर देश की सेवा करना है। उनके पिता ने बताया कि उनकी पांच बेटियां हैं और वे सभी को पढ़ाना चाहते हैं। संगम की इस सफलता से परिवार में गर्व और खुशी का माहौल है।
साइंस में अभिषेक कुमार रहे अव्वल
साइंस संकाय में बनारपुर गांव के निवासी अभिषेक कुमार ने 462 अंक (92.4 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में टॉप किया है। अभिषेक शुरू से ही मेधावी छात्र रहे हैं। उन्होंने सीबीएसई बोर्ड से मैट्रिक में 95 प्रतिशत अंक हासिल किए थे। अभिषेक के पिता संतोष कुमार सिंह ग्रामीण चिकित्सक हैं और माता आरती देवी गृहिणी हैं। अभिषेक का लक्ष्य डॉक्टर बनकर समाज की सेवा करना है। फिलहाल वह नीट की तैयारी कर रहे हैं। अभिषेक अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता और अपने कोचिंग शिक्षक धनजी को देते हैं। कॉमर्स में स्नेहा केशरी ने बढ़ाया मान
कॉमर्स संकाय में डुमरांव की रहने वाली स्नेहा केशरी ने 461 अंक (92.20 प्रतिशत) प्राप्त कर जिले में पहला स्थान हासिल किया है। स्नेहा का सपना चार्टर्ड अकाउंटेंट बनना है। उनके पिता संतोष कुमार केशरी एक छोटी दुकान चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं, जबकि माता मनीषा देवी गृहिणी हैं। स्नेहा डुमरांव राज हाई स्कूल की छात्रा हैं और दो बहनों में सबसे बड़ी हैं। उनकी सफलता से परिवार और क्षेत्र में खुशी की लहर है। जश्न का माहौल, बांटी गई मिठाइयां
तीनों टॉपर्स की सफलता से न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले में उत्सव जैसा माहौल है। जगह-जगह मिठाइयां बांटी जा रही हैं और लोगों ने छात्रों को बधाई देकर उनका उत्साह बढ़ाया। शिक्षकों ने भी छात्रों की मेहनत और लगन की सराहना की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Scientists finally uncover what’s hidden beneath the world’s oldest tree, and it’s alive |

In the temperate rainforests of Chile's Alerce...

Former India opener takes dig at Riyan Parags

2 min readUpdated: Mar 23, 2026 01:19 PM IST Former...

Election Commission transfers 73 Returning Officers in West Bengal

1 min readKolkataMar 24, 2026 01:40 AM IST The Election...
Join Us WhatsApp