समृद्धि यात्रा के तहत कैमूर आएंगे नीतीश कुमार:300 करोड़ की योजनाओं की देंगे सौगात, नौघड़ा में जनसभा को करेंगे संबोधित

Date:


बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के पांचवें चरण में 24 मार्च को कैमूर जिले का दौरा करेंगे। इस दौरान वे चैनपुर प्रखंड के नौघड़ा गांव में करीब 300 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास योजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। मुख्यमंत्री यहां एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। नौघड़ा गांव बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री मोहम्मद जमा खान का पैतृक गांव है, जहां मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। 300 करोड़ की योजनाओं की सौगात मुख्यमंत्री के इस दौरे के दौरान जिले को करीब 300 करोड़ रुपये की विकास योजनाओं की सौगात मिलेगी। इन योजनाओं में बुनियादी ढांचे, शिक्षा और अन्य जनकल्याणकारी परियोजनाएं शामिल हैं। स्थानीय लोगों में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है। जनसभा में विकास का रोडमैप रखेंगे मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री नौघड़ा में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए सरकार की विकास योजनाओं और उपलब्धियों को जनता के सामने रखेंगे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की संभावना है। 520 बेड का आवासीय विद्यालय बनेगा इस दौरे की सबसे खास परियोजनाओं में नौघड़ा में बनने वाला 520 बेड क्षमता का आवासीय विद्यालय शामिल है। यह विद्यालय विशेष रूप से अल्पसंख्यक समुदाय के छात्रों के लिए बनाया जा रहा है। इसमें छात्र और छात्राओं के लिए बराबर-बराबर सीटें होंगी। विद्यार्थियों को पढ़ाई, आवास, भोजन, कपड़े और जूते सहित सभी सुविधाएं निःशुल्क उपलब्ध कराई जाएंगी। शिक्षा पर सरकार का विशेष फोकस मंत्री मोहम्मद जमा खान ने बताया कि वर्ष 2005 से मुख्यमंत्री के नेतृत्व में शिक्षा के क्षेत्र में लगातार सुधार किया गया है। खासकर एससी, एसटी, अति पिछड़ा और अल्पसंख्यक वर्ग के कमजोर बच्चों के लिए आवासीय विद्यालयों का निर्माण कर उन्हें बेहतर शिक्षा देने का प्रयास किया जा रहा है। डीएम खुद ले रहे तैयारियों का जायजा मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट है। जिला अधिकारी नितिन कुमार सिंह खुद तैयारियों का जायजा ले रहे हैं। सभा स्थल, हेलीपैड और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर लगातार निरीक्षण किया जा रहा है, ताकि कार्यक्रम में किसी प्रकार की कोई कमी न रह जाए। सुबह 10 बजे पहुंचेंगे मुख्यमंत्री प्रशासनिक जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह करीब 10 बजे कैमूर पहुंचेंगे और 1 से 2 घंटे तक जिले में रहेंगे। इस दौरान वे योजनाओं का उद्घाटन, शिलान्यास और जनसभा को संबोधित करेंगे। जिले के विकास के लिए अहम दौरा मुख्यमंत्री का यह दौरा कैमूर जिले के लिए काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इससे न केवल विकास कार्यों को गति मिलेगी, बल्कि शिक्षा और बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव देखने को मिल सकता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Trump Delays Deadline for Strikes on Iranian Energy Infrastructure

new video loaded: Trump Delays Deadline for Strikes on...

भवनाथपुर में घरेलू विवाद में महिला ने खाया जहर

गढ़वा | भवनाथपुर थाना क्षेत्र के चौरासी गांव निवासी...

‘We will take action’ – PCB Chair Mohsin Naqvi warns players opting out of PSL to play IPL | CricTracker

Pakistan Cricket Board (PCB) Chairperson Mohsin Naqvi has promised...
Join Us WhatsApp