कॉपी जांच में लापरवाही पर DEO सख्त, मोबाइल लेकर पहुंचे थे शिक्षक

Date:


रांची| झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) द्वारा आयोजित मैट्रिक और इंटर परीक्षा की उत्तर पुस्तिकाओं के मूल्यांकन कार्य में लापरवाही सामने आने के बाद जिला शिक्षा पदाधिकारी (DEO) विनय कुमार ने सख्त रुख अपनाया है। सोमवार को उन्होंने राजधानी रांची स्थित मारवाड़ी कॉलेज मूल्यांकन केंद्र का औचक निरीक्षण किया, जहां कई अनियमितताओं पर नाराजगी जताई गई। निरीक्षण के दौरान DEO ने पाया कि कॉपी जांच में लगे कई शिक्षक मोबाइल फोन लेकर मूल्यांकन कार्य कर रहे थे, जबकि इसके लिए स्पष्ट रूप से मनाही है। इस पर उन्होंने कड़ी फटकार लगाते हुए कहा कि जब मोबाइल लाने पर प्रतिबंध है, इसके बावजूद इसे लाना अनुशासनहीनता है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निरीक्षण में यह भी सामने आया कि कई शिक्षक निर्धारित समय पर मूल्यांकन केंद्र नहीं पहुंच रहे हैं। DEO ने सख्त नाराजगी व्यक्त करते हुए कहा कि मूल्यांकन कार्य समयबद्ध तरीके से पूरा करना प्राथमिकता है, इसलिए सभी शिक्षकों को तय समय का पालन करना ही होगा। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि “समय पर उपस्थित होकर ही मूल्यांकन कार्य को गति दी जा सकती है, अन्यथा पूरी प्रक्रिया प्रभावित होगी।” DEO ने केंद्र पर मौजूद अधिकारियों और शिक्षकों को चेतावनी दी कि मूल्यांकन के दौरान तय दिशा-निर्देशों का पालन अनिवार्य है। मोबाइल फोन पर प्रतिबंध, समयपालन और अनुशासन जैसे नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जा सकती है। उन्होंने कहा कि परीक्षा के परिणाम समय पर जारी करने के लिए मूल्यांकन को समय सीमा के भीतर पूरा करना जरूरी है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp