Saturday, June 27, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

बिहार से दिल्ली गया नौशाद बन गया पाकिस्तानी जासूस:मां बोली- पंचर दुकान खोलने के लिए कर्ज लेकर 30,000 दिए थे; ईद में घर नहीं आया


‘बेटा नौशाद पहली बार 9 महीने पहले दिल्ली गया था। अक्टूबर तक उसने पंचर की दुकान में नौकरी की, फिर उसने फोन पर कहा कि मुझे अब नौकरी नहीं करनी है। खुद की पंचर की दुकान खोलनी है। दुकान खोलने के लिए मैंने उसे कर्ज लेकर 30,000 रुपए दिए थे। उन पैसों से उसने पेट्रोल पंप पर दुकान खोली। आखिरी बार बात में उसने कहा था कमाई अच्छी हो रही, मैं दिल्ली में ही ईद मानाऊंगा, आपलोग मुजफ्फरपुर में त्योहार मना लें।’ पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में गिरफ्तार 19 साल के नौशाद की मां नईमा खातून ने ये बातें दैनिक भास्कर से बातचीत में कही हैं। मुजफ्फरपुर का नौशाद कौन है, नौशाद पर क्या आरोप है,उस तक पुलिस कैसे पहुंची, उसकी गिरफ्तारी कैसे हुई, नौशाद के परिजन ने क्या कहा, पढ़िए पूरी रिपोर्ट… पहले देखिए नौशाद की गिरफ्तारी की तस्वीर… नौसाद को किसी ने फंसाया है नौशाद के घर पानापुर करियात के हरचंद्रा गांव भास्कर रिपोर्ट पहुंचे तो वहां घर के लोग काफी परेशान दिखे। चारों ओर शांति फैली थी। इसी बीच जब परिजन से बात की गई तो उनका बस यही कहना था कि पता नहीं बेटा कहां है, कौन उसे ले गया। हमें कुछ नहीं पता। परिजन-गांव वालों का यहीं कहना था कि वो तो बहुत सीधा लड़का था, शायद किसी ने उसे फंसा दिया होगा। वेल्डिंग का काम करते हैं नौशाद के पिता नौशाद के पिता जलालुद्दीन वेल्डिंग करते हैं। जलालुद्दीन ने 2 शादियां की है। पहली पत्नी से 4 बेटे हैं। सभी कोलकाता में रहते हैं। दूसरी पत्नी से 3 बच्चे हैं। नौशाद दूसरी पत्नी का बड़ा बेटा है। परिजन के अनुसार नौशाद ने क्लास 6 के बाद पढ़ाई छोड़ दी थी। उसके बाद वो छोटे-मोट काम किया करता था। उसे कौन फंसा रहा या वो किसके संपर्क में है पता नहीं- चाचा नौशाद के चाचा मोहम्मद अलाउद्दीन ने कहा कि मुझे नौशाद के बारे में कुछ पता नहीं था, मैं अपने छोटे भाई का इलाज कराने गया था। 16 मार्च को पता चला कि भतीजा लालू गायब है। उसे पेट्रोल पंप से कोई उठा कर ले गया है। उसके बारे में पता करने की कोशिश की गई, फिर नौशाद के पिता 18 मार्च को को दिल्ली गए। दिल्ली में नौशाद के मामा अली राजा रहते हैं। उनके साथ मिलकर पिता ने नौशाद की खोजबीन की। पता चला कि पुलिस उसे पकड़ कर ले गई है। बाद में मालूम हुआ कि जासूसी मामले में उसे गिरफ्तार किया गया है। मुजफ्फरपुर में मजदूरी करता था- भाई नौशाद के चचेरे भाई रियाजुद्दीन ने बताया कि दिल्ली जाने से पहले नौशाद मुजफ्फरपुर में मजदूरी कर रहा था, लेकिन घर की स्थिति खराब होने के कारण वह दिल्ली गया। वहीं पर काम करता था, लेकिन ऐसा कुछ कर सकता है नहीं लगता है। उसे फंसाया गया है, क्योंकि उसका इस तरह का सर्कल नहीं है। ग्रामीण बोले- उसे अपना होश नहीं वो क्या जासूसी करेगा ग्रामीण नसीरुद्दीन ने बताया कि लड़का काफी सीधा है। आज तक गांव में किसी तरह की शिकायत उसकी नहीं मिली। वहां वह कैसे पाकिस्तान के नेटवर्क से जुड़ा इसका कुछ पता नहीं चल रहा है। पढ़ने में कमजोर था और सीधा-साधा था। पढ़ाई छोड़ दी थी। मुझे तो यह सुनकर विश्वास नहीं हो रहा है, वह करीब 1 साल पहले ही गांव से बाहर गया था। आर्थिक स्थिति भी कुछ खास नहीं थी। पहले किसी तरह का केस नहीं था। मुझे तो लगता है जिसे अपना होश नहीं है वो पाकिस्तान के लिए क्या जासूसी करेगा। अब पढ़िए कब और कैसे हुई थी नौशाद की गिरफ्तारी… पेट्रोल पंप पर नौशाद को खोजते हुए पहुंची थी पुलिस फरीदाबाद में 16 मार्च की शाम गाजियाबाद पुलिस सादे कपड़ों में लोकेशन ढूंढते हुए पहुंची थी। पुलिसकर्मियों ने पहले एक-एक कर पेट्रोल पंप कर्मियों से नाम और मूल निवास के बारे में पूछा। इस दौरान नौशाद वहीं खड़ा रहा, मगर पुलिसकर्मियों ने उसकी तरफ ध्यान नहीं दिया। पुलिस ने जब कर्मचारियों से नौशाद अली नामक शख्स के बारे में पूछा तो पता चला कि पंचर की दुकाने लगाने वाले शख्स का नाम नौशाद अली उर्फ लालू है। जिसके बाद पुलिस उसको पकड़ कर ले गई। पुलिस ने इस दौरान उसका मोबाइल भी अपने कब्जे में ले लिया। फोटो भेजने के लिए 6 हजार मिलते थे नौशाद रेलवे स्टेशन, सुरक्षा बलों के फोटो वीडियो बनाता था और उसे व्हाट्सएस ग्रुप्स के जरिए पाकिस्तान भेजता था। एक फोटो के लिए उसे 4 से 6 हजार रुपए मिलते थे। फरीदाबाद डीसीपी सिटी धवल जायसवाल ने बताया कि अभी तक इसमें गैंग के सरगना मेरठ के सुहेल सहित 22 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने नौशाद के अलावा औरंगाबाद की मीरा को अरेस्ट किया है। एक आरोपी नाबालिग है। जानकारी के अनुसार, फरीदाबाद के गांव नचौली स्थित खुले एक पेंट्रोल पंप पर नौशाद ने पंचर बनाने की दुकान शुरू की थी। पाकिस्तानी एजेंट के संपर्क में था नौशाद गिरफ्तार मीरा और नौशाद पाकिस्तानी आका जोरा सिंह उर्फ सरदार से सीधे संपर्क में थे। पुलिस ने आरोपितों से तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। मीरा के मोबाइल में संवेदनशील इलाकों के बड़ी संख्या में फोटो और वीडियो मिले हैं, जबकि नाबालिग और नौशाद के मोबाइल डाटा को डिलीट कर दिया गया था। नौशाद की भूमिका पाकिस्तान के लिए जासूसी करने वाले गिरोह में बेहद अहम पाई गई है। नौशाद पूर्व में पकड़े गए सुहेल मलिक की तरह गैंग का मुख्य हैंडलर था। वह भी पाकिस्तानी आका सरफराज के कहने पर अपने साथियों की मदद से संवेदनशील स्थानों के वीडियो-फोटो और लोकेशन प्राप्त कर पाक भेजता था। नौशाद अली पहले भी सुरक्षा बलों के ठिकानों, रेलवे स्टेशनों और अन्य महत्वपूर्ण स्थानों की रेकी कर चुका है। वह अपने साथियों से वीडियो, फोटो और लोकेशन मंगवाकर स्पेशल ऐप से पाकिस्तान भेजता था। एप के संचालन की ट्रेनिंग खुद पाकिस्तानी हैंडलर सरफराज ने दी थी। मीरा हथियारों की तस्करी करती है। एक साल पहले दिल्ली की स्पेशल सेल ने उसे आर्म्स की तस्करी में छह अन्य आरोपितों के साथ पकड़ा था। सलमान खान के घर हमले के आरोपी की गिरफ्तारी में मीरा मुखबिर पूछताछ में पता चला कि सुहेल के संपर्क में नौशाद करीब दो साल पहले दुर्गेश के माध्यम से आया था। इसके बाद इंटरनेट मीडिया के माध्यम से सुहेल के संपर्क में मीरा और इरम उर्फ महक आई। इसके बाद जासूसी नेटवर्क के गिरोह का संचालन सुहेल, नौशाद व समीर उर्फ शूटर करने लगे। नौशाद सोशल मीडिया के जरिए नए लड़कों को ग्रुप में जोड़ता था। उसकी तलाश ऐसे लड़कों की होती थी, जिनका कोई आपराधिक रिकॉर्ड न हो। पुलिस के मुताबिक मीरा मुंबई आती-जाती रहती है। सूत्रों के अनुसार मुंबई में अभिनेता सलमान खान के घर पर हमला करने के एक आरोपी की गिरफ्तारी मीरा की मुखबिरी पर हुई थी। आतंकियों के निशाने पर था देवघर मंदिर मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पाकिस्तान के लिए जासूसी के आरोप में रविवार को गिरफ्तार किए गए आरोपियों से खुलासा हुआ है कि झारखंड का देवघर स्थित प्रसिद्ध मंदिर भी इनके निशाने पर था। पूछताछ में सामने आया है कि नौशाद को झारखंड के देवघर स्थित प्रसिद्ध मंदिर का वीडियो और GPS लोकेशन जुटाने का टास्क दिया गया था। इसके अलावा उसे दिल्ली कैंट इलाके में घुसकर वहां की गतिविधियों की रेकी करने और वीडियो भेजने की जिम्मेदारी भी सौंपी गई थी। इतना ही नहीं, आरोपी ने एक बड़े उद्योगपति के घर की रेकी करने की बात भी कबूल की है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles