Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में 17 एजेंसी और होटलों में छापेमारी:एलपीजी गैस सिलेंडर की कालाबाजारी पर प्रशासन सख्त, आम जनता से अफवाहों से बचने की अपील


दरभंगा जिला प्रशासन की ओर से एलपीजी गैस वितरण को लेकर सख्त कदम उठाए जा रहे हैं। 23 मार्च को जिले के 17 गैस एजेंसियों औ होटली में छापेमारी की गई। कालाबाजारी करने पर सख्त चेतावनी दी गई है। उप निदेशक जन-संपर्क सत्येंद्र प्रसाद और जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुरेश कुमार ने संयुक्त रूप से बताया कि लगातार निरीक्षण किया जा रहा है। सोमवार को 8,785 से अधिक एलपीजी गैस सिलेंडरों का वितरण किया गया, जबकि 7,643 सिलेंडर एजेंसियों के गोदाम में उपलब्ध है। 24 मार्च को 9,744 नए गैस सिलेंडर आने की संभावना है। कुल 17,387 सिलेंडर वितरण के लिए उपलब्ध रहेंगे। जिलाधिकारी के निर्देश पर निगरानी जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि दरभंगा में गैस की कोई कमी नहीं है और पर्याप्त मात्रा में सिलेंडरों की आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है। सभी गैस एजेंसियों के माध्यम से घरेलू उपभोक्ताओं को डोर-टू-डोर गैस वितरण किया जा रहा है। अनावश्यक रूप से गैस सिलेंडर का भंडारण न करें। सोशल मीडिया पर फैल रही अफवाहों पर ध्यान न दें। जिलाधिकारी के निर्देश पर लगातार निगरानी की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles