Thursday, June 25, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

'मां कात्यायनी महोत्सव खगड़िया की धार्मिक पहचान'-DM:श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए इंतजाम, दो दिवसीय महोत्सव शुरू


खगड़िया के सुप्रसिद्ध शक्तिपीठ मां कात्यायनी स्थान में बुधवार को दो दिवसीय कात्यायनी महोत्सव का शुभारंभ हुआ। श्रद्धा और उत्साह के साथ शुरू हुए इस महोत्सव में हजारों की संख्या में श्रद्धालु उमड़ पड़े। महोत्सव का विधिवत उद्घाटन जिलाधिकारी नवीन कुमार, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार और अन्य प्रशासनिक अधिकारियों ने कात्यायनी न्यास समिति के पदाधिकारियों के साथ मिलकर दीप प्रज्ज्वलित कर किया। इस अवसर पर जिलाधिकारी नवीन कुमार ने कहा कि मां कात्यायनी महोत्सव खगड़िया की धार्मिक आस्था और सांस्कृतिक पहचान का प्रतीक है। उन्होंने हर वर्ष इसे और भव्य रूप में आयोजित करने की प्रतिबद्धता जताई। जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि ऐसे आयोजन आस्था को सशक्त करने के साथ-साथ स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान कर जिले की सांस्कृतिक विरासत को भी बढ़ावा देते हैं। वहीं, पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार ने सुरक्षा व्यवस्था पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं। कार्यक्रम की शुरुआत स्थानीय कलाकारों की भजन प्रस्तुतियों से हुई। गायक राजकुमार पोद्दार ने माता रानी के भजनों से भक्तिमय वातावरण निर्मित किया। ‘रवि आनंद स्टार नाइट’ के कलाकारों ने बांधा समा इसके बाद राज्य स्तरीय ‘रवि आनंद स्टार नाइट’ के कलाकारों ने भव्य जागरण और आकर्षक झांकियां प्रस्तुत कीं। गायिका सोनिया सिंह, गायक रवि आनंद, गौरव ठाकुर और कल्याण मंडल ने भक्ति गीत प्रस्तुत किए, जिन पर श्रद्धालु झूम उठे। इस महोत्सव में एसडीपीओ मुकुल रंजन, बीडीओ रंजीत कुमार सिंह, जिला कला एवं संस्कृति पदाधिकारी घनश्याम कुमार, बीपीआरओ प्रमथ मयंक सहित कात्यायनी न्यास समिति के उपाध्यक्ष युवराज शंभु, कोषाध्यक्ष प्रतिनिधि भवेश कुमार सन्नी, सदस्य ललन यादव, त्रिभुवन कुमार, सरपंच विनोद यादव, मुरली यादव, धीरेंद्र यादव, भानुप्रताप सिंह और राजेश सिंह समेत कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles