Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

हजारीबाग में बच्ची की निर्मम हत्या मामला:प्राइवेट पार्ट में मिले बांस के टुकड़े, भाजपा के प्रतिनिधिमंडल ने पीड़ित परिवार से की मुलाकात


हजारीबाग के विष्णुगढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में 12 वर्षीय बच्ची के साथ मंगलवार रात दरिंदगी और निर्मम हत्या के मामले में पुलिस को अब तक कोई सफलता नहीं मिली है। आरोपी अब भी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। बच्ची मंगलवार रात से लापता थी। बुधवार दिन उसका शव खेत में क्षत-विक्षत अवस्था में मिला। ग्रामीणों के अनुसार, पत्थर से मारकर बच्ची क चेहरे को खराब कर दिया गया था। बच्ची के पिता मुंबई में मजदूरी करते हैं। इधर, घटना की जांच के लिए पुलिस प्रशासन ने एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद के नेतृत्व में एक विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। पुलिस खोजी कुत्तों और संदिग्धों के कॉल डिटेल रिकॉर्ड (CDR) की मदद से जांच कर रही है। हालांकि, अभी तक किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही होगी रेप की पुष्टि: एसडीपीओ एसडीपीओ बैजनाथ प्रसाद ने गुरुवार को बताया कि बच्ची के साथ क्रूरता की गई है। कुछ संदिग्धों को चिन्हित किया गया है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उन्होंने बताया कि बच्ची के प्राइवेट पार्ट से बांस के टुकड़े मिले हैं। उन्होंने कहा कि बलात्कार की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। इस बीच, भारतीय जनता पार्टी का एक प्रतिनिधिमंडल घटनास्थल पर पहुंचा। हजारीबाग सदर विधायक प्रदीप प्रसाद और बड़कागांव विधायक रौशन लाल चौधरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात की। उन्होंने परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन दिया और पुलिस से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी तथा कड़ी सजा की मांग की। राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था चरमराने का आरोप विधायक प्रदीप प्रसाद ने इस घटना को समाज के लिए कलंक बताया और दोषियों को कठोर सजा देने की बात कही। वहीं, विधायक रौशन लाल चौधरी ने राज्य सरकार पर कानून-व्यवस्था चरमराने का आरोप लगाया। इधर, घटना के बाद परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। मां अपनी बेटी के लिए न्याय की गुहार लगा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles