पाकुड़ में रामनवमी शोभायात्रा, तोड़ाई गांव से हुई शुरू:हरिणडूबा गांव पहुंची यात्रा, मंदिर-गौशाला निर्माण समारोह का आयोजन

Date:


पाकुड़ में रामनवमी के अवसर पर राम भक्त सेवा दल ने हिरणपुर थाना क्षेत्र के तोड़ाई गांव से भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने हिस्सा लिया। गज और बाजे के साथ, नए परिधानों में सजे युवाओं ने जमकर जयकारे लगाए। तोड़ाई गांव से शुरू हुई यह शोभायात्रा ठाकुर दुमका मुख्य सड़क से होते हुए ग्रामीण क्षेत्रों में भ्रमण किया। इसके बाद शहरी क्षेत्र में प्रवेश करते हुए हरिणडूबा गांव पहुंची। हरिणडूबा गांव में शोभायात्रा में शामिल लोगों ने पारंपरिक हथियारों के साथ कई करतब दिखाए। यात्रा का स्वागत पुष्प वर्षा कर किया गया। राम भक्त सेवा दल के सदस्यों ने बताया कि हरिणडूबा गांव में श्री राम जानकी हनुमान मंदिर सह गौशाला का निर्माण करवाया गया है। आज मंदिर और गौशाला निर्माण समारोह का आयोजन करते हुए यह भव्य शोभायात्रा निकाली गई। उन्होंने कहा कि शोभायात्रा की तैयारी कई दिनों से की जा रही थी। शोभायात्रा को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए थे। पुलिस के अधिकारी और जवानों के अलावा, जिला प्रशासन की ओर से प्रतिनियुक्त दंडाधिकारी भी मौजूद थे। जिले भर में शुक्रवार को रामनवमी पर्व पूरे उल्लास के साथ मनाया जाएगा। रामनवमी शांति और आपसी भाईचारे के साथ मने, इसके लिए प्रशासन ने कई तैयारियां की हैं। शुक्रवार दोपहर के बाद रेलवे कॉलोनी से अखाड़ा निकाला जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में राम भक्त शामिल होंगे। अखाड़ा को लेकर भी बड़ी संख्या में पुलिस अधिकारी, जवान और दंडाधिकारी प्रतिनियुक्त किए गए हैं। जिला प्रशासन ने शांति और आपसी भाईचारे के साथ पर्व मनाने की अपील की है। पर्व की तैयारियों के तहत, गुरुवार को पुलिस प्रशासन की ओर से मॉक ड्रिल का भी आयोजन किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

When will Rohit Sharma and Virat Kohli next feature for Team India on home soil?

The BCCI has officially unveiled the roadmap for...

कचमच्ची के पास बाइक से सीधी भिड़ंत, दो युवकों की मौके पर मौत

Lohardaga Road Accident, लोहरदगा, (गोपी कृष्ण कुंवर): लोहरदगा जिला...
Join Us WhatsApp