Wednesday, June 10, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

औरंगाबाद में रामनवमी को लेकर फ्लैग मार्च:डीएम-एसपी भी हुए शामिल, लोगों से शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील


औरंगाबाद शहर में आने वाले रामनवमी के मद्देनजर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है। 28 मार्च को शहर के विभिन्न पूजा समितियों की ओर से निकाली जाने वाली शोभायात्रा को शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से गुरुवार की शाम जिला प्रशासन ने व्यापक तैयारी का प्रदर्शन किया। इसी क्रम में डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अमरेश राहुल के संयुक्त नेतृत्व में भव्य फ्लैग मार्च निकाला गया।यह फ्लैग मार्च समाहरणालय परिसर से शुरू होकर शहर के जसोईया मोड़, रमेश चौक, बाईपास ओवरब्रिज, नवाडीह रोड, कर्बला, धरणीधर रोड, पठान टोली, टिकरी रोड होते हुए गांधी मैदान तक पहुंचा। मार्च में डीएम एसपी के अलावा एडीएम अनुग्रह नारायण सिंह, एसडीएम संतन सिंह, एसडीपीओ सदर संजय कुमार पांडेय, सर्किल इंस्पेक्टर फहीम आजाद खान, नगर थानाध्यक्ष बबन बैठा सहित कई प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारी मौजूद रहे। शांतिपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील फ्लैग मार्च के माध्यम से प्रशासन ने आमजन को यह संदेश दिया कि वे निर्भीक होकर त्योहार मनाएं और शांति बनाए रखें। अधिकारियों ने शहरवासियों से अपील की कि वे आपसी भाईचारे और सद्भाव के साथ पर्व को मनाएं और किसी भी प्रकार की अफवाहों से दूर रहें।इस दौरान डीएम अभिलाषा शर्मा और एसपी अम्बरीष राहुल ने संयुक्त रूप से शहर के विभिन्न इलाकों का निरीक्षण भी किया। सर्वप्रथम गेट स्कूल से रमेश चौक होते हुए नगर थाना तक फ्लैग मार्च कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। इसके बाद रमेश चौक से नगर थाना तक पैदल मार्च कर लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया और शांति बनाए रखने की अपील की गई। रामनवमी को लेकर किए गए हैं सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम जिला प्रशासन की ओर से रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। संवेदनशील और भीड़भाड़ वाले इलाकों में दंडाधिकारी और पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई है। इसके साथ ही पर्याप्त संख्या में पुलिस बल की व्यवस्था सुनिश्चित की गई है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना की स्थिति में त्वरित कार्रवाई की जा सके। प्रशासन ने यह भी स्पष्ट किया है कि किसी भी आपात स्थिति में लोग तुरंत पुलिस या जिला प्रशासन को सूचित करें, ताकि तत्काल आवश्यक कदम उठाए जा सकें। साथ ही सोशल मीडिया या अन्य माध्यमों से फैलने वाली भ्रामक सूचनाओं पर ध्यान न देने की अपील की गई है। जिला प्रशासन, औरंगाबाद ने सभी नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा है कि उनके सहयोग से ही रामनवमी का पर्व हर्षोल्लास, शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सकता है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles