साहिबगंज कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी:न्यायालय परिसर करवाया गया खाली, बम निरोधक और डॉग स्क्वायड की टीम ने की जांच

Date:


साहिबगंज व्यवहार न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद गुरुवार को पूरे जिले में सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई हैं। यह धमकी ईमेल से कोर्ट के रजिस्ट्रार के नाम भेजी गई है। घटना की जानकारी मिलते ही अमित कुमार सिंह (पुलिस अधीक्षक) और हेमंत सती (डीसी) समेत प्रशासनिक अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे और पूरे न्यायालय परिसर को घेरते हुए हाई अलर्ट घोषित कर दिया। विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वायड को बुलाया गया। टीम ने आधुनिक उपकरणों की मदद से कोर्ट परिसर के हर कोने की बारीकी से जांच की।
प्रारंभिक जांच में अब तक किसी भी प्रकार का विस्फोटक पदार्थ नहीं मिला है, जिससे प्रशासन और आम लोगों ने राहत की सांस ली है। हालांकि, सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह का जोखिम लेने के मूड में नहीं हैं और जांच लगातार जारी है। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था
एहतियात के तौर पर पूरे न्यायालय परिसर को खाली करा लिया गया है। भारी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया है। हर प्रवेश द्वार पर सघन जांच की जा रही है। बिना पहचान पत्र प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित कर दिया गया है। राजमहल कोर्ट में भी जांच
सुरक्षा व्यवस्था को इतना कड़ा कर दिया गया है कि आम लोगों का प्रवेश अगले आदेश तक पूरी तरह निषिद्ध कर दिया गया है। प्रशासन ने एहतियातन राजमहल कोर्ट परिसर में भी सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया है, ताकि किसी संभावित खतरे को पूरी तरह टाला जा सके। दोपहर 2 बजे तक कुछ नहीं मिला, जांच जारी
डीसी हेमंत सती और एसपी अमित कुमार सिंह ने बताया कि दोपहर 2 बजे तक सर्च ऑपरेशन में कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिली है। बावजूद इसके जांच पूरी होने तक सतर्कता जारी रहेगी। इधर, धमकी देने वाले की पहचान के लिए तकनीकी टीमों को लगाया गया है। ईमेल के स्रोत और अन्य डिजिटल माध्यमों की गहन जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp