झारखंड में आज रहेगा सुहावना मौसम:कई जिलों में गर्जन के साथ हो सकती है बारिश, 31 तक बदला रहेगा राज्य का मौसम

Date:


रांची समेत पूरे झारखंड में मौसम का मिजाज तेजी से बदल रहा है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी और साइक्लोनिक सर्कुलेशन की वजह से तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव बना हुआ है। मौसम विभाग ने 27 मार्च शुक्रवार को ऑरेंज और यलो अलर्ट जारी किया है। इससे रामनवमी पर लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। ओलावृष्टि और गर्जन के साथ बारिश का अलर्ट मौसम विभाग के अनुसार, 27 मार्च शुक्रवार को पलामू, गढ़वा, चतरा, लातेहार समेत उत्तरी मध्य और दक्षिण पूर्वी हिस्सों में कहीं-कहीं ओलावृष्टि और गर्जन के साथ बारिश हो सकती है। 50-60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा भी चल सकती है। वज्रपात होने की भी संभावना बनी हुई है। 31 मार्च तक बारिश की संभावना
रांची में 27 और 28 मार्च को तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 29 मार्च को मौसम शुष्क रहेगा, लेकिन 30 मार्च को एक बार फिर मेघ गर्जन के साथ वर्षा की संभावना है। मौसम विभाग के मुताबिक 28 मार्च को उत्तर-पश्चिमी हिस्से को छोड़कर राज्य के अधिकांश इलाकों में बारिश की संभावना है। वहीं, 30 मार्च को पूर्वी और मध्य भागों में और 31 मार्च को उत्तर-पश्चिम क्षेत्र को छोड़कर अन्य हिस्सों में मेघ गर्जन के साथ वर्षा हो सकती है। सबसे कम न्यूनतम तापमान गुमला में रहा
पिछले 24 घंटे में राज्य में मौसम शुष्क रहा। सबसे अधिक अधिकतम तापमान 36.7 डिग्री सेल्सियस सरायकेला में जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 15.3 डिग्री सेल्सियस गुमला में दर्ज किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

Join Us WhatsApp