जैंतगढ़ में आज निकलेगा रामनवमी झंडा जुलूस, पुरी के कलाकारों की झांकियां बनेंगी आकर्षण

Date:

भास्कर न्यूज | जैंतगढ़ हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जैंतगढ़ में श्री रामनवमी झंडा उत्सव धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी पूरी तैयारी कर ली गई है। अखाड़े को दुल्हन की तरह सजाया गया है। हर घर में महावीर झंडा लगाया गया है। जैंतगढ़ को भगवे झंडे से पाट दिया गया है। आज निकलेगा रामनवमी झंडा जुलूस, जैंतगढ़ में शुक्रवार को रामनवमी झंडा का जुलूस निकाला जाएगा। कमेटी के अध्यक्ष शंभू प्रसाद गुप्ता ने बताया कि सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। सुबह आठ बजे से अखाड़ा में पूजा आरम्भ किया जाएगा। पूजा के बाद ध्वजा रोहन होगा। घर से आए झंडों की पूजा होगी। अखाड़ा में पूजा के बाद ठाकुर बाड़ी मंदिर में पूजा की जाएगी। पूजा का सिलसिला लगभग एक बजे तक चलेगा। दोपहर तीन बजे जुलूस निकाला जाएगा। जुलूस महावीर मंिदर अखाड़ा से निकल कर झंडाचौक पहुंचेगी जहां कलाकारों द्वारा कर्तव्य दिखाया जाएगा। बाइकर्स भी अपना करतब दिखाएंगे। झंडा चौक से जुलूस आगे बढ़ते हुए बेहरा साही बाबू साही, दुर्गा मंदिर, हाट टांडी, रंगा माटी चौक, चांदनी चौक, ठाकुर बाड़ी चौक नयाबाजार होते हुए अखाड़ा पहुंचेगी। इसके बाद प्रसाद वितरण होगा। प्रसाद वितरण के साथ रामनवमी उत्सव संपन्न होगा। झांकी में ओडिशा कला का प्रदर्शन होगा। कमेटी के अध्यक्ष शंभू प्रसाद ने बताया कि इस वर्ष जुलूस में झांकी के लिए ओडिशा के पूरी से कलाकारों को बुलाया गया है। अदभुत कलाकारी का प्रदर्शन होगा। मां काली की झांकी मुख्य आकर्षण का केंद्र रहेगी। इस झांकी में स्वयं ही मां काली का विराट रूप के साथ ही जलते हुए खप्पर और धुआं भी निकलता दिखाई देगा। कई प्रकार की आकर्षक झांकी भी निकाली जाएगी। साथ ही कटक से बाइकर्स भी आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि सुरक्षा व्यवस्था व शांित बनाए रखने के लिए कमेटी ने विशेष दस्ता बनाया है। इसके साथ ही पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा बलों के साथ मौजूद रहेंगे। रामनवमी झंडा जुलूस शांति और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Share post:

Subscribe

spot_imgspot_img

Popular

More like this
Related

No time for caution: Powerplay blitz defines modern T20 batting | Cricket News

Travis Head and Abhishek Sharma (ANI Photo) Not...

Palestinians flee tear gas as Israeli settlers arrive in occupied West Bank | Occupied West Bank

NewsFeedThe Israeli army fired tear gas at Palestinian residents...

बंगाल में बकाया डीए देने की प्रक्रिया शुरू, इस पोर्टल पर मिलेगी राशि की जानकारी

मुख्य बातेंबैंक अकाउंट में आयेगी राशिममता बनर्जी ने चुनाव...

“Trent Alexander-Arnold Must Accept ‘Unfair’ England Snub”: Coach Thomas Tuchel

England manager Thomas Tuchel says he has been "a...
Join Us WhatsApp