Sunday, June 21, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

दरभंगा में मंदिरों में राम भक्तों की भीड़:'जय श्रीराम' के जयघोष से गूंजा शहर, 120 जगहों पर भव्य शोभायात्रा; ड्रोन से निगरानी


दरभंगा में रामनवमी के पावन अवसर पर श्रद्धा और आस्था का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है। सुबह से ही राम जानकी, महावीर मंदिर में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी है। महिला, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे सभी भगवान श्रीराम की पूजा-अर्चना के लिए मंदिरों में पहुंचे। विधि-विधान से पूजा पाठ किया। राम मंदिर को भव्य तरीके से सजाया गया है। मंदिर परिसर में कहीं भजन-कीर्तन तो कहीं अष्टयाम, हनुमान चालीसा, रामायण पाठ का आयोजन चल रहा है। मंदिरों मे श्रद्धालुओं की अच्छी-खासी भीड़ रही, लेकिन प्रशासन की बेहतर व्यवस्था के कारण कहीं भी लंबी कतारें नहीं देखी गईं। बनवारी स्थान में 9 दिवसीय नवाह का आयोजन किया गया है। सीसीटीवी कैमरों से निगरानी शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में शोभायात्रा संपन्न कराने के लिए पुलिस और प्रशासनिक अमला पूरी तरह मुस्तैद है। जिले भर में कुल 120 स्थानों पर भव्य जुलूस निकलेगी। इसे लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क और अलर्ट मोड में है। सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर सभी प्रमुख स्थानों पर सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। संवेदनशील इलाकों में पैनी नजर ड्रोन कैमरों के माध्यम से भी निगरानी की जा रही है। हर गतिविधियों की वीडियोग्राफी कराई जा रही है। जिलाधिकारी और वरीय पुलिस अधीक्षक लगातार क्षेत्र में तैनात अधिकारियों से संपर्क बनाए हुए हैं। हर स्थिति पर नजर रखी जा रही है। संवेदनशील क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles