Saturday, June 20, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

शेखपुरा में बच्चे के गली में शौच करने पर मारपीट:शराब के नशे में लाठी-डंडों से किया हमला, 4 लोग घायल


शेखपुरा शहर के बुधौली देवी स्थान मुहल्ले में एक बालक द्वारा शौच करने को लेकर दो पक्षों में हिंसक झड़प हो गई। इस घटना में चार लोग घायल हो गए, जिन्हें स्थानीय लोगों की मदद से इलाज के लिए सदर अस्पताल शेखपुरा में भर्ती कराया गया है। घायलों की पहचान बुधौली देवी स्थान मोहल्ला निवासी गेनोरी पासवान की 64 वर्षीय पत्नी बरती देवी, उनकी बहू सोमरी देवी और बेटी मधु कुमारी के रूप में हुई है। इनके अलावा, पड़ोसी मोहन मांझी के पुत्र पिंकू मांझी भी घायल हुए हैं। पिंकू मांझी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घर की गली में शौच करने पर मारपीट घायलों के अनुसार, सोमरी देवी के छोटे बेटे ने घर की गली में शौच कर दिया था। इसी बात पर सोमरी देवी का देवर चंदन पासवान आक्रोशित हो गया और उसने लाठी-डंडों से परिवार के सदस्यों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट के दौरान जब पड़ोसी पिंकू मांझी बीच-बचाव करने आया, तो चंदन पासवान ने उस पर भी लाठियों से हमला कर उसे घायल कर दिया। घटना के तुरंत बाद, मुहल्ले के लोगों ने सभी घायलों को सदर अस्पताल शेखपुरा पहुंचाया। शराब के नशे में था आरोपी घायलों ने यह भी बताया कि घटना के समय चंदन पासवान शराब के नशे में था। नगर थाना अध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक धर्मेंद्र कुमार ने जानकारी दी कि इस मामले में लिखित शिकायत मिलने के बाद स्थानीय थाने में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles