Sunday, March 29, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

मधेपुरा सदर अस्पताल में FCM थैरेपी शुरू:एनीमिया-गर्भवती महिलाओं को मिलेगा बेहतर ट्रीटमेंट


मधेपुरा सदर अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाया गया है। यहां एफसीएम थैरेपी इनीशिएटिव की शुरुआत की गई, जिसका उद्घाटन स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ऑनलाइन माध्यम से किया। इस अवसर पर अस्पताल परिसर में डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के बीच उत्साह का माहौल देखा गया। इंट्रावेनस (IV) इंजेक्शन आधारित ट्रीटमेंट सिविल सर्जन डॉ. विजय कुमार ने बताया कि एफसीएम थैरेपी गंभीर एनीमिया, यानी शरीर में आयरन की कमी, के इलाज के लिए एक अत्याधुनिक और प्रभावी पद्धति है। यह एक इंट्रावेनस (IV) इंजेक्शन आधारित उपचार है, जिसके जरिए शरीर में आयरन की मात्रा को तेजी से बढ़ाया जाता है। इससे मरीजों को होने वाली कमजोरी, थकान और चक्कर जैसी समस्याओं में शीघ्र सुधार होता है। उन्होंने बताया कि यह थैरेपी खासतौर पर गर्भवती महिलाओं, ऑपरेशन से पहले के मरीजों और उन लोगों के लिए काफी लाभकारी है, जिन पर सामान्य आयरन की गोलियों का असर नहीं होता। एफसीएम थैरेपी के माध्यम से कम समय में बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं, जिससे मरीजों को जल्दी राहत मिलती है। शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी सिविल सर्जन ने कहा कि इस सुविधा के शुरू होने से अब मधेपुरा जिले के मरीजों को उन्नत चिकित्सा सेवाएं स्थानीय स्तर पर ही उपलब्ध होंगी। इससे बड़े शहरों के अस्पतालों पर निर्भरता कम होगी और मरीजों के समय व खर्च दोनों की बचत होगी। इस पहल को जिले के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक अहम उपलब्धि माना जा रहा है। अस्पताल प्रशासन का मानना है कि आने वाले समय में इस तरह की आधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के विस्तार से आम लोगों को बेहतर और सुलभ इलाज मिल सकेगा।

Spread the love

Popular Articles