Tuesday, June 30, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Muzaffarpur Chain Snatching | Bike Thieves Target Near Police Line

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र में आज दिनदहाड़े चेन छिनतई की वारदात हुई है। पुलिस लाइन से सटे चाणक्यपुरी मोहल्ले में बाइक सवार दो बदमाशों ने एक व्यक्ति के गले से सोने की चेन छीन ली और फरार हो गए। इस चेन की कीमत करीब डेढ़ लाख रुपए है।

.

चाणक्यपुरी मोहल्ले की गली नंबर 6 निवासी बालेश्वर राय अपने घर के बाहर खड़े थे। इसी दौरान एक बाइक पर सवार दो युवक उनके पास आए और बैरिया गोलंबर जाने का रास्ता पूछा। जब बालेश्वर राय उन्हें रास्ता बताने लगे, तो पीछे बैठे बदमाश ने उनके गले से करीब तीन भर की सोने की चेन झपट ली। वारदात को अंजाम देने के बाद अपराधी तेज रफ्तार बाइक से मौके से फरार हो गए।

पीड़ित के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर जमा हो गए, लेकिन तब तक अपराधी भाग चुके थे। रिहायशी इलाके और पुलिस लाइन के इतने करीब हुई इस घटना से स्थानीय निवासियों में आक्रोश है। लोगों ने दिनदहाड़े हुई इस वारदात पर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं।

सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही पुलिस

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और पीड़ित से पूरी जानकारी ली। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए मोहल्ले में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है, ताकि अपराधियों की पहचान कर उन्हें पकड़ा जा सके।

मामले में पूछे जाने पर अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है और जल्द ही अपराधियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा। हालांकि, पुलिस का कहना है कि पीड़ित की ओर से अब तक लिखित आवेदन नहीं दिया गया है, आवेदन मिलते ही प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई तेज की जाएगी।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles