Monday, March 30, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला

पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला

West Singhbhum Fire News, पश्चिमी सिंहभूम, (सुबोध मिश्रा की रिपोर्ट): पश्चिमी सिंहभूम स्थित नोआमुंडी में पचाईसाईं इलाके के पास स्थित एक जंगल में शुक्रवार को अचानक आग लग गई. इससे थोड़ी देर के लिए इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आशंका जताई जा रही है कि किसी शरारती तत्व ने जानबूझकर आग लगाई, जिससे कई पौधे जलकर नष्ट हो गए. ग्रामीणों ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए तुरंत इसकी सूचना अग्निशमन विभाग और स्थानीय प्रशासन को दी.

टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड को किया अलर्ट

सूचना मिलते ही वन विभाग और स्थानीय पुलिस हरकत में आ गई. नोआमुंडी थाना की सब-इंस्पेक्टर पूर्णिमा कुमारी ने तत्परता दिखाते हुए टाटा स्टील की फायर ब्रिगेड को अलर्ट किया. खबर मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों के सहयोग से आग बुझाने का काम शुरू किया. समय रहते की गई इस प्रभावी कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया और एक बड़ी अनहोनी टल गई.

Also Read: अमर प्रेम: फिसल कर कुएं में गिरी पत्नी को बचाने कूदा पति, दो मासूम बच्चे हो गए अनाथ

पेट्रोल पंपों के पास पहुंची थीं लपटें

घटना के दौरान वन विभाग की टीम भी लगातार मौके पर मौजूद रही और आग को फैलने से रोकने के प्रयास में जुटी रही. जहां आग लगी, उसके ठीक पास ही रिलायंस पेट्रोल पंप और संधु पेट्रोल पंप स्थित है. यदि समय पर आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता, तो यह एक भीषण दुर्घटना का रूप ले सकती थी. घटना के बाद वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगलों में अनावश्यक रूप से आग न लगाएं और कहीं भी धुआं या आग दिखने पर तुरंत प्रशासन को सूचित करें.

Also Read: गढ़वा रामनवमी विवाद में दोनों पक्षों के 19 लोग गिरफ्तार, थाना प्रभारी लाइन हाजिर

The post पश्चिमी सिंहभूम के नोआमुंडी जंगल में भीषण आग: दो पेट्रोल पंपों के करीब थीं लपटें, बड़ा हादसा टला appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

Popular Articles