
पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता में क्लास में किताब फटने के विवाद में 2 सहपाठियों के बीच झगड़ा हो गया. इसी दौरान 9वीं क्लास के एक छात्र ने झगड़ा का बदला लेने के इरादे से घर से धारदार औजार लाकर अपने सहपाठी की गर्दन पर प्रहार कर दिया. हमले में दूसरा छात्र लहूलुहान हो गया.
छात्र को प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया
बुधवार को दोपहर लगभग 12.30 बजे हुई इस घटना के बाद दक्षिण कोलकाता के स्कूल में हड़कंप मच गया. घायल छात्र को तुरंत बाइपास में एक प्राइवेट अस्पताल में भर्ती कराया गया. घायल छात्र का वहां इलाज चल रहा है. चिकित्सकों ने उसकी हालत स्थिर बतायी है.
स्कूल में छात्रों की सुरक्षा पर उठ रहे सवाल
इस घटना ने स्कूल के भीतर छात्रों की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिये हैं. स्कूल प्रबंधन ने गरियाहाट थाने में इस संबंध में एक लिखित शिकायत दर्ज करायी है. शुरुआती जांच में बताया जा रहा है कि हमलावर छात्र ऑटिस्टिक बीमारी का शिकार है. पुलिस इसकी भी जांच में जुट गयी है.
ये भी पढ़ें: कोलकाता के दो नामी स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकी, हड़कंप
क्लासमेट की गर्दन पर बार-बार किया प्रहार
बताया जा रहा है कि हाल ही में स्कूल में 9वीं कक्षा के सी सेक्शन में पढ़ने वाले एक छात्र ने अपने क्लासमेट की किताब फाड़ दी थी. इसके लिए टीचर ने उसे डांट लगायी थी. डांट से वह बेहद नाराज था. बुधवार को घर से एक धारदार औजार लेकर आया था. दोपहर करीब 12:30 बजे उसने उसी औजार से अपने क्लासमेट की गर्दन पर बार-बार प्रहार कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया.
गरियाहाट थाने की पुलिस जांच में जुटी
गरियाहाट थाने की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है. कोलकाता पुलिस के अतिरिक्त आयुक्त कुणाल अग्रवाल ने बताया कि स्कूल की तरफ से गरियाहाट थाने में लिखित शिकायत की गयी है. साथ ही यह भी जानकारी दी गयी है कि आरोपी छात्र ऑटिस्टिक बीमारी से पीड़ित है.
ये भी पढ़ें: स्कूल से लौट रही छात्रा पर धारदार हथियार से हमला, मां-बेटी घायल
The post कोलकाता के स्कूल में 9वीं के छात्र का धारदार औजार से हमला, सहपाठी घायल appeared first on Prabhat Khabar.
