Wednesday, July 15, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

चंडी स्थान मंदिर में सुबह से ही श्रद्धालुओं की उमड़ी भीड़


आस्था और भक्ति का महापर्व रामनवमी नगर सहित पूरे क्षेत्र में श्रद्धा, उत्साह और उल्लास के साथ संपन्न हो गया। इस अवसर पर शहर के विभिन्न मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने विधि-विधान के साथ पूजा-अर्चना कर भगवान श्रीराम का स्मरण किया और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। नगर के ऐतिहासिक चंडी स्थान मंदिर में विशेष रूप से भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिली। दूर-दराज से पहुंचे श्रद्धालुओं ने माता के दरबार में माथा टेककर अपनी-अपनी मन्नतें मांगीं। स्थानीय लोगों के अनुसार, इस मंदिर को लेकर गहरी आस्था जुड़ी हुई है और सच्चे मन से मांगी गई मुराद पूरी होती है। श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए पूजा समिति के सदस्य सह वार्ड पार्षद दीनानाथ सहनी, समाजसेवी विनोद कुशवाहा और राम परवेश कुशवाहा के नेतृत्व में व्यापक व्यवस्थाएं की गई थीं। मंदिर परिसर में पेयजल, साफ-सफाई और कतारबद्ध दर्शन की समुचित व्यवस्था की गई, जिससे श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं हुई। वहीं, शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने के लिए प्रशासन भी पूरी तरह मुस्तैद दिखा। नगर थानाध्यक्ष शैलेश कुमार के नेतृत्व में पुलिस बल, महिला एवं पुरुष जवानों की तैनाती की गई थी। साथ ही शांति समिति के सदस्य भी पूरे आयोजन के दौरान सक्रिय रहे। प्रशासनिक सतर्कता और सामाजिक सहयोग के कारण रामनवमी का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, भक्तिमय और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles