
Bengal Election 2026 Seizure| आसनसोल, संतोष कुमार : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 से पहले राज्य की सीमाओं पर सघन तलाशी अभियान (Naka Checking) जारी है. इसी क्रम में आसनसोल साउथ थाना पुलिस ने कालीपहाड़ी मोड़ पर एक कार से भारी मात्रा में विदेशी मुद्रा और भारतीय नकदी बरामद की है. पुलिस ने मैरून रंग की हुंदई कार (WB 12D/7000) को जब्त कर चालक को हिरासत में ले लिया है. इसके साथ ही चुनाव आयोग और पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर है.
कोलकाता से आ रही कार में डॉलर, दीनार और डेढ़ लाख रुपए
पुलिस ने बताया कि यह कार्रवाई शुक्रवार की रात करीब 10:30 बजे की गयी. कोलकाता की ओर से आ रही संदिग्ध कार को कालीपहाड़ी मोड़ पर रोका गया. तलाशी के दौरान पुलिस के होश उड़ गये. कार चालक के पास से 4000 अमेरिकी डॉलर और 4000 दीनार के अलावा लगभग 1.50 लाख रुपए भी मिले.
झारखंड कनेक्शन की जांच में जुटी पुलिस
आसनसोल साउथ थाना प्रभारी ने खुद मौके पर पहुंचकर जांच की कमान संभाली. पुलिस अब इस गुत्थी को सुलझाने में लगी है कि क्या यह पैसा आसनसोल में किसी खास व्यक्ति तक पहुंचाया जाना था? क्या चालक इस बड़ी रकम को लेकर पड़ोसी राज्य झारखंड की ओर जा रहा था? क्या इस विदेशी मुद्रा का इस्तेमाल बंगाल चुनाव 2026 को प्रभावित करने के लिए किया जाना था?
बंगाल की खबरें पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें
सेंसिटिव जोन बना पश्चिम बर्धमान, चप्पे-चप्पे पर पहरा
पश्चिम बर्धमान जिला झारखंड की सीमा से सटा होने के कारण बेहद संवेदनशील माना जाता है. निर्वाचन आयोग के सख्त निर्देश पर आसनसोल-दुर्गापुर पुलिस कमिश्नरेट (ADPC) क्षेत्र के सभी प्रवेश द्वारों पर सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है.
Bengal Election 2026 Seizure: बसों की तलाशी में मिला था 12 किलो गांजा
गुरुवार को भी इसी तरह की चेकिंग के दौरान दो बसों से 12 किलो गांजा और कई मोबाइल फोन बरामद किये गये थे. झारखंड और बिहार से आने वाले हर वाहन की बारीकी से जांच की जा रही है.
चुनाव के समय बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा का मिलना गंभीर मामला है. हम चालक से गहन पूछताछ कर रहे हैं और यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि इस पैसे का स्रोत और गंतव्य (SOURCE and Destination) क्या था. कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई की जायेगी.
पुलिस अधिकारी, आसनसोल साउथ थाना
2026 के चुनावों से पहले 408.82 करोड़ की जब्ती
पश्चिम बंगाल समेत 4 राज्यों और केंद्रशासित प्रदेश में 15 मार्च को चुनावों की घोषणा के बाद से 408.82 करोड़ रुपए की जब्ती हुई है. इसमें शराब से लेकर नकदी, ड्रग्स और अन्य चीजें शामिल हैं. 37.68 करोड़ रुपए मूल की 16.3 लाख लीटर शराब, 17.44 करोड़ रुपए नकद, 167.38 करोड़ रुपए के ड्रग्स शामिल हैं. 163.30 करोड़ रुपए मूल्य के उपहार भी जब्त किये गये हैं. चुनाव आयोग के ये आंकड़े 26 मार्च तक के हैं. आयोग ने पश्चिम बंगाल के लिए अलग से कोई आंकड़ा जारी नहीं किया है.
इसे भी पढ़ें
घुसपैठिये तय नहीं करेंगे बंगाल का भविष्य, ममता बनर्जी सरकार के खिलाफ अमित शाह की 40 पेज की चार्जशीट
चुनाव से पहले आसनसोल में सख्त नाका चेकिंग, बसों से गांजा और सेलफोन जब्त
बंगाल चुनाव: 20 दिनों में जब्त हुए 12 हथियार, पुलिस की ताबड़तोड़ छापेमारी
चुनाव के मद्देनजर आसनसोल स्टेशन पर सघन जांच
The post बंगाल चुनाव 2026 से पहले नाका चेकिंग में मिले डॉलर और दीनार, पुलिस महकमे में हड़कंप appeared first on Prabhat Khabar.

