Thursday, July 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

रामनवमी पर डीजे की तेज आवाज से महिला बीमार:कई दुकानों और घरों के शीशे टूट गए, यूपी-एमपी से मंगाए गए डीजे किए गए जब्त


पलामू पुलिस ने रामनवमी के दौरान तेज आवाज में डीजे बजाने और सुरक्षा नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने उत्तर प्रदेश और मध्य प्रदेश से मंगाए गए दो डीजे सिस्टम जब्त किए हैं। यह कार्रवाई एक बुजुर्ग महिला के बीमार पड़ने और संपत्ति को नुकसान पहुंचने की शिकायत के बाद की गई। बताया गया कि दो दिनों तक निर्धारित सीमा से अधिक तेज आवाज में डीजे बजाए गए। इससे कई दुकानों और घरों के शीशे टूट गए। तेज आवाज के कारण बीमार लोगों को भी काफी परेशानी हुई। साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था शक्रवार देर रात शहर थाना क्षेत्र के बीएलवाटिका से गुजरते समय डीजे शगुन और डीजे नटराज के बीच साउंड कॉम्पिटिशन चल रहा था। इसी दौरान होटल निरवाना के मालिक अमित आनंद की बुजुर्ग मां, जो हृदय रोग से पीड़ित हैं और जिनका पहले हार्ट ऑपरेशन हो चुका है, डीजे की तेज आवाज के कारण अचानक बीमार पड़ गईं। उनकी हालत गंभीर होने पर उन्हें तुरंत एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां समय रहते उनकी जान बचाई जा सकी। इस घटना के बाद अमित आनंद ने दोनों डीजे संचालकों के खिलाफ थाने में एफआईआर दर्ज कराई। शनिवार को डीजे शहर से बाहर निकलने वाला था शिकायत के आधार पर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की। रामनवमी उत्सव समाप्त होने के बाद शनिवार को दोनों डीजे सिस्टम जब्त कर लिए गए। डीजे संचालक अपने सामान को ट्रक में लोड कर शहर से निकलने ही वाले थे कि पुलिस ने उन्हें रोक लिया। थाना प्रभारी इंस्पेक्टर ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि टीओपी प्रभारी राकेश कुमार के नेतृत्व में यह कार्रवाई की गई। शगुन डीजे को नावाटोली से और नटराज डीजे को बेलवाटिका से जब्त किया गया। डीजे की तेज ध्वनि से होटल को भी नुकसान हुआ, जिसके शीशे टूट गए थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles