![]()
लखीसराय में कांवरियों से भरी एक बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे उतर गई। इस हादसे में बस में सवार 10 कांवरिया घायल हो गए। सूचना मिलते ही तेतरहाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लखीसराय भेजा। घटना तेतरहाट थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव के पास हुई। घायलों की पहचान अशोक पासवान, उदय कुमार, अमरावती देवी, सौरभ ऊं, नागा पासवान, अक्षय लाल पासवान, सुजीत पासवान, लक्षमीनिया पासवान, बबलू कुमार, पुष्पा देवी शामिल हैं। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार यह बस देवघर से पूजा-अर्चना कर पटना जिले के नौबतपुर थाना क्षेत्र के कांवरियों को लेकर लौट रही थी। नावाडीह गांव के समीप अचानक बस अनियंत्रित हो गई और सड़क से नीचे उतर गई। हादसे के बाद बस चालक मौके से फरार हो गया। डॉक्टरों के अनुसार, सभी घायल कांवरियों की हालत सामान्य बताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलने पर जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार और पुलिस अधीक्षक प्रेरणा कुमार सदर अस्पताल पहुंचे। उन्होंने घायल कांवरियों का हालचाल जाना और चिकित्सकों से उनके इलाज की जानकारी ली। कांवरियों को लखीसराय में ही ठहराया गया अधिकारियों ने बताया कि सभी कांवरिया सुरक्षित हैं और घायलों का समुचित इलाज कराया जा रहा है। बस में सवार अन्य कांवरियों को सुरक्षा के मद्देनजर लखीसराय में ही ठहराया गया है। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और फरार बस चालक की तलाश में जुटी है।
