Sunday, May 24, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गुमला में ओवरटेक करने के दौरान हादसा:बस की चपेट में आया ऑटो; 9 लोग घायल, सभी का सदर अस्पताल में चल रहा इलाज


गुमला सदर थाना क्षेत्र के गुमला-जशपुर रोड स्थित शीलम ढलान के पास रविवार दोपहर एक भीषण सड़क हादसा हो गया। रायडीह से गुमला आ रहा सवारी से भरा ऑटो एक बस की चपेट में आकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। जानकारी के अनुसार, ऑटो चालक एक ट्रक को ओवरटेक करने की कोशिश कर रहा था, तभी सामने से आ रही बस से उसकी सीधी टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गए। उसमें सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और राहगीर व स्थानीय लोग तुरंत मौके पर जुट गए। घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया घटना के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने राहत कार्य शुरू किया। घायलों को ऑटो से बाहर निकालकर एंबुलेंस और निजी वाहनों की मदद से सदर अस्पताल गुमला पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टर सुनील राम की देखरेख में सभी घायलों का इलाज चल रहा है। चिकित्सकों के अनुसार घायलों को हाथ-पैर, सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आई हैं। कुछ घायलों की हालत चिंताजनक बताई जा रही है, जिन्हें विशेष निगरानी में रखा गया है। हादसे के बाद ऑटो चालक और बस का ड्राइवर मौके से फरार हो गए, जिससे लोगों में आक्रोश भी देखा गया। इन यात्रियों को आई चोटें, इलाजरत इस हादसे में शनियाकोना, रायडीह निवासी हीरामुनी देवी (40), माधव प्रधान (50), बसंती कुमारी (8) और निशा कुमारी सहित कुल नौ लोग घायल हुए हैं। इसके अलावा पतराटोली निवासी सरस्वती उरांव (48) और सरिता उरांव (44) भी गंभीर रूप से जख्मी हैं। अन्य घायलों में निकिता देवी, भिनसारी देवी और मंगरू खड़िया शामिल हैं। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है। फरार दोनों चालकों की तलाश की जा रही है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles