Thursday, May 28, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Saharsha Vishnu Yagya 2026 Inauguration

सहरसा में अखिल भारतीय भगैत भारत महासभा, कोशी अंचल सहरसा के तत्वावधान में 66वें वार्षिक महाधिवेशन के अंतर्गत बिहार राज्य भगैत महासम्मेलन सह विष्णु यज्ञ 2026 का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

.

यह कार्यक्रम 29 मार्च से 31 मार्च तक नगर निगम सहरसा के बटराहा स्थित श्री श्री 108 बजरंग बली मंदिर एवं मुशहरु बाबा समाधि प्रांगण में होगा। यह तीन दिवसीय आयोजन धार्मिक, आध्यात्मिक और लोककल्याणकारी उद्देश्यों को समर्पित है।

भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

भव्य कलश यात्रा में शामिल महिलाएं।

कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार को एक भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। यह कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर शंकर चौक मंदिर तक पहुंची, जहां विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद श्रद्धालु पुनः यज्ञ स्थल लौटे। इस यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं, पुरुषों और युवाओं ने भाग लिया, जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया।

महासम्मेलन के दौरान 72 घंटे तक लगातार धार्मिक अनुष्ठान, भजन-कीर्तन और प्रवचन का आयोजन किया जाएगा। इस अवसर पर बिहार के विभिन्न जिलों के साथ-साथ देश-विदेश, विशेषकर नेपाल से संत-महात्मा, विद्वान और भगैत मंडलियों के शामिल होने की संभावना है, जिससे आयोजन की भव्यता और बढ़ गई है।

भव्य कलश यात्रा में लोग।

भव्य कलश यात्रा में लोग।

आयोजन समिति के अध्यक्ष विमल किशोर उर्फ बम यादव के नेतृत्व में सभी सदस्य कार्यक्रम की सफलता के लिए सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं। समिति में कृष्णदेव यादव, रामनंदन कुमार, मो. जब्बार, उपाध्यक्ष रमेश कुमार रमन, अरुण यादव, रामसागर शर्मा, बीरेंद्र पोद्दार, कोषाध्यक्ष प्रफुल्ल कुमार, नरेश कुमार और कमल यादव सहित अन्य सदस्य अपनी-अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं।

समिति ने सभी श्रद्धालुओं, धर्मप्रेमियों और आम जनमानस से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस पुण्य आयोजन में सहभागी बनें। साथ ही, सभी से शांति, सौहार्द और अनुशासन बनाए रखने का आग्रह किया गया है, ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हो सके।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles