Thursday, May 14, 2026

Top 5 This Week

Related Posts

पारंपरिक वेशभूषा में महिलाओं ने किया सुंदरकांड पाठ, भजनों की अमृत वर्षा

रांची | रातू रोड स्थित श्री राणी सती मंदिर परिसर के हनुमान बक्स पोद्दार सभागार में रविवार को श्री हनुमान मंडल का 48वां वार्षिक महोत्सव श्रद्धा और उत्साह के साथ संपन्न हुआ। इस अवसर पर दिल्ली की भजन गायिका भावना स्वराजली और बरेली के भजन सम्राट डीके राजा ने अपने सुमधुर भजनों से भक्तों को बालाजी की भक्ति में सराबोर कर दिया। ‘चलो बुलावा आया है, बालाजी ने बुलाया है’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु देर रात तक झूमते-नाचते रहे। महोत्सव का शुभारंभ सुबह विधि-विधान से गणेश पूजन और अखंड ज्योत प्रज्वलन के साथ हुआ। जाने-माने वाचक सुरेश बजाज के सानिध्य में सामूहिक सुंदरकांड पाठ का आयोजन किया गया। विशेष रूप से पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाओं की भागीदारी आकर्षण का केंद्र रही। बालाजी महाराज का फूलों से अलौकिक शृंगार कर भव्य दरबार सजाया गया। भक्तों ने बाबा को सवामणि और छप्पन भोग अर्पित किया। कलाकारों ने भजनों की प्रस्तुति दी। मौके पर अध्यक्ष सज्जन पाड़िया, श्रवण अग्रवाल, शिव भावसिंहका, निर्मल बुधि​या व अन्य थे।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles