Saturday, June 13, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

गिरिडीह में कोयला लदा ट्रक पेड़ से टकराया:केबिन में फंसा चालक, मशक्कत के बाद निकाला गया, धनबाद से बिहार जा रहा था ट्रक


गिरिडीह जिले के बेंगाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बारासोली मोड़ पर देर रात एक भीषण सड़क हादसा हो गया। गिरिडीह-देवघर मुख्य मार्ग पर कोयला लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। चालक केबिन में बुरी तरह फंस गया। हादसे के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई। राहगीरों की भीड़ जुट गई। धनबाद से बिहार जा रहा था ट्रक प्रारंभिक जानकारी के अनुसार ट्रक धनबाद से कोयला लेकर बिहार की ओर जा रहा था। इसी दौरान बारासोली मोड़ के पास अचानक ब्रेक फेल हो गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और ट्रक सीधे पेड़ से जा भिड़ा। टक्कर के बाद चालक केबिन में फंस गया। बाहर निकलने में असमर्थ हो गया। स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए तत्काल राहत कार्य शुरू किया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस-ग्रामीणों की मदद से बची जान सूचना मिलते ही बेंगाबाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों के सहयोग से राहत एवं बचाव अभियान चलाया गया। काफी मशक्कत के बाद चालक को सुरक्षित केबिन से बाहर निकाला गया। इसके बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसका इलाज जारी है। हादसे के कारण कुछ समय के लिए मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित रहा, जिसे बाद में पुलिस ने सामान्य कराया। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त ट्रक को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है।

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles