Tuesday, June 2, 2026

Breaking
News

🕒

Latest
Updates

🔔

Stay
Informed

Top 5 This Week

Related Posts

Bihar Politics : चाचा जी तड़ीपार? रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’

Bihar Politics Rohini Acharya controversy : बिहार की राजनीति इस वक्‍त आग उगल रही है. एक तरफ मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने विधान परिषद से इस्‍तीफा दिया है, वो राज्‍यसभा जा रहे हैं. दूसरी तरफ बिहार की राजनीति में नए मुख्‍यमंत्री को लेकर सियासी खेल जारी है. इस सियासत के बीच बिहार की 25 सीटों वाली विपक्षी पार्टी अगल सुर्खियों में है. ताजा बयान लालू प्रसाद यादव की बेटी Rohini Acharya का आया है.

चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार…

रोहिणी आचार्य ने अपने एक्‍स पोस्‍ट पर जो डाला है वह अलग ही चर्चा का विषय बना हुआ है. जब बिहार में जेडीयू के नेताओं की सीएम नीतीश की अश्रुपूर्ण विदाई और दुख की तस्‍वीरें आ रही हैं. इस बीच रोहिणी आयार्च ने अपने एक्‍स पोस्‍ट पर लिखा चाचा जी किए गए बिहार से तड़ीपार…

Bihar Politics : चाचा जी तड़ीपार? रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’

ऑपरेशन फिनिश नीतीश!

इतना ही नहीं उन्‍होंने यह भी लिखा -‘बिहार में बीजेपी का “ऑपरेशन फिनिश नीतीश ” संपन्न हुआ, अंततः चाचा जी के न चाहते हुए भी बीजेपी के द्वारा उनका इस्तीफ़ा ले ही लिया गया .. चाचा जी ने जैसा बोया, वैसा पाया.. कुर्सी से चिपके रहने की सुविधा के मोह में मुख्यमंत्री की कुर्सी भी गयी और चला गया हाथ से बिहार .. समझी जा सकती है चाचा जी के अंतर्मन की चित्कार…’

असंवेदनशील प्रतिक्रिया

रोहिणी आचार्य के इस पोस्‍ट को यकीनी तौर पर गैरजिम्‍मेदार और असंवेदनशील माना जा रहा है. बिहार की राजनीति पर निगाह रखने वालों का भी यह कहना है कि जिस तरह के शब्‍दों का प्रयोग रोहिणी आचार्य ने किया है वह आरजेडी के लिए ही नुकसान देह साबित होगा. बिहार की राजनीति को जानने समझने वाले व‍रिष्‍ठ पत्रकार कौशलेंद्र प्रियदर्शी ऐसे पोस्‍ट गैरजिम्‍मेदार और असंवेदनशील मानते हैं. उनका मानना है कि ये स्‍वस्‍थ्‍य राजनीति के विपरीत है. ऐसे में जेडीयू के नेता कार्यकर्ता और बिहार की जनता का बड़ा समूह सीएम नीतीश के राज्‍यसभा जाने से आहत है. इस बीच रोहिणी आचार्य के ऐसे पोस्‍ट पर तीखी प्रतिक्रिया आनी लाजमी है.

Also Read : नीतीश OUT, BJP का गेम? आरजेडी बोली- 20 साल की सिद्धांतविहीन राजनीति का दुखद अंत!

The post Bihar Politics : चाचा जी तड़ीपार? रोहिणी आचार्य का ऐसा वार! लिखा ‘ऑपरेशन नीतीश फिनिश’ appeared first on Prabhat Khabar.

Spread the love

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Popular Articles